Patna Murder Case : पटना में गोली मारकर युवक की हत्या, मृतक लूटपाट और मर्डर में गया था जेल

Summary :

Patna Murder Case : पटना में अपराध का सिलसिला जारी है। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक को गोली मार दी। युवक की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। यह मामला कदम कुआं थाना क्षेत्र के लंगरटोली मोड इलाके का है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और घटनास्थल से पुलिस को एक मैग्जीन और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी को खंगाल रही है। जांच के दौरान पता चला की मृतक का नाम आशु कुमार है। मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र में पूर्व…

Patna Murder Case : पटना में अपराध का सिलसिला जारी है। बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर एक युवक को गोली मार दी। युवक की गोली लगने से मौके पर मौत हो गई। यह मामला कदम कुआं थाना क्षेत्र के लंगरटोली मोड इलाके का है। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और घटनास्थल से पुलिस को एक मैग्जीन और एक खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सभी सीसीटीवी को खंगाल रही है। जांच के दौरान पता चला की मृतक का नाम आशु कुमार है। मृतक कोतवाली थाना क्षेत्र में पूर्व में हुई हत्या और लूट मामले में भी जेल जा चुका था। हत्या के हर पहलू की जांच की जा रही है।

घटना पर डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि लंकर टोली गली के अंदर एक युवक की हत्या हुई है। युवक नशे का बहुत आदी था। साथ ही युवक आपराधिक प्रवृत्ति का भी था। मृतक को दो से तीन गोली मारने की बात सामने आ रही है। इस मामले में जो भी दोषी होगा उसको गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आपसी दुश्मनी या किसी और अन्य कारण से इसकी हत्या है। इसकी जांच की जा रही है। मृतक आशु कुमार पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

आपको बता दें, पटना मे एक ही दिन दो अलग-अलग इलाकों में गोलीबारी की घटना सामने आई है। दूसरी घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र की है। यहां भी रविवार को ही अपराधियों ने एक अस्पताल संचालक को गोलियों का शिकार बनाया। पीड़ित गुड्डू सिंह को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूस से घायल हो गया जिसके बाद इसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

Rahul Kumar Rawat