जैसा कि सभी लोग बखूबी जानते हैं कि बॉलीवुड की अभिनेत्रियां हमेशा अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कोई इवेंट हो या फिर कोई अवॉर्ड फंक्शन सभी एक-दूसरे से खूबसूरत दिखने की होड़ में लगी रहती हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहें हैं उनके सुहाग की निशानी यनि की इन अभिनेत्रियों के मंगलसूत्र की कीमत जिसको जानकार आप थोड़ा चौंक जाएंगे।
ऐश्वर्या राय बच्चन: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की जब अभिषेक से शादी हुई थी तो वह बच्चन परिवार की बहू बनी थी तो पूरा मीडिया सेक्शन उनकी खबरों से भरा रहता था। जब वह तिरूपति बाला जी मंदिर दर्शन के लिए गए थे तब उस दौरान उनके गले में अभिषेक के नाम का मंगलसूत्र दिखा था जिसकी कीमत तकरीबन 45 लाख रुपए है।
अनुष्का शर्मा:क्रिकेटर विराट कोहली से शादी करने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पास 52 लाख रुपए का मंगलसूत्र है। ये मंगलसूत्र डायमंड का है। अनुष्का और विराट की शादी 11 दिसंबर, 2017 को हुई थी।शिल्पा शेट्टी:बॉलीवुड में अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा सचेत रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने जब बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी रचाई थी तो वो शादी शाही अंदाज में लाजवाब थी। शिल्पा कभी मंगलसूत्र गले में तो कभी अपनी कलाई पर भी बांध लेती हैं। उनके इस डायमंड मंगलसूत्र की कीमत 30 लाख रुपए है। शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नवंबर, 2009 में शादी की थी।
काजोल:1999 में काजोल ने अजय देवगन से विवाह किया था। ये विवाह पुरे मराठी रीती रिवाजो के साथ हुआ था। इस दौरान अजय ने काजोल को जो मंगलसूत्र पहनाया था उसकी कीमत पुरे 21 लाख रुपए थी।करिश्मा कपूर: बिजनेसमैन संजय कपूर को अपना हमसफ़र बनाने वाली करिश्मा कपूर ने 29 सिमत्म्बर 2017 में शादी रचाई थी। इस दौरान संजय करिश्मा के गले में 17 लाख रुपए वाला मंगलसूत्र डाला था।माधुरी दीक्षित: माधुरी दीक्षित के पास तकरीबन 8.5 लाख रुपए की कीमत का मंगलसूत्र है। उनका मंगलसूत्र गोल्ड और काले मोतियों से बना है, जिसमें रुद्राक्ष के मोती भी लगे हैं।हालांकि, वे कम ही मंगलसूत्र पहने नजर आती है। माधुरी ने अमेरिका के डॉक्टर श्रीराम नैने से 17 अक्टूबर, 1999 में शादी की थी।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट