बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। कोरोना महामारी के बीच देसी गर्ल लगातर फैंस के संपर्क में अपनी वीडियोज और फोटो के जरिए है। हाल ही में एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
इस लेटेस्ट तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा बेहद ग्लैमरस अवतार में दिख रही है,मगर इस तस्वीर की खासियत यह है कि हमेशा बोल्ड और ग्लमैरस लुक में नजर आने वाली प्रियंका इस फोटो में बेहद क्यूट अंदाज में दिख रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटोज
वैसे प्रियंका की इस न्यू लुक की इंटरनेट खूब चर्चा हो रही है साथ ही सोशल मीडिया की जनता तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वह अपने नए हेयरकट में नजर आ रही है। वैसे फोटो में देसी गर्ल का मुस्कराता चेहरा आपका दिल में उतर जाएगा।
इसके साथ ही प्रियंका ने कैप्शन में लिखा,न्यू हेयर,डोन्ट केयर। वहीं इस बात में कोई शक नहीं की फैंस को प्रियंका का ये लुक बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार डायरेक्टर शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक दिखाई दी थीं। इसके बाद उन्होंने कोई बॉलीवुड फिल्म करने की घोषणा नहीं की है। फिलहाल एक्ट्रेस हॉलीवुड एक्शन फिल्म ‘मैटरिक्स 4’ में नजर आएंगे।