बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर 30 अप्रैल को हम सभी को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहकर चले गए। एक्टर की यूं अचानक मौत से कपूर परिवार के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी शोक की लहर छाई हुई है। पिता के अंतिम संस्कार के बाद अब बीते रविवार को रणबीर कपूर पूरे विधि-विधान के साथ अपने पिता ऋषि कपूर की अस्थियां बाणगंगा में विसर्जित की है।
बेटे ने की पिता ऋषि कपूर की अस्थियां विसर्जित
इस बीच रणबीर कपूर के साथ उनका परिवार भी साथ में दिखा रहा। रणबीर के साथ मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर, गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट और बेस्ट फ्रेंड अयान मुखर्जी भी नजर आए। दरअसल पिता ऋषि कपूर के निधन के वक्त उनकी बेटी रिद्धिमा दिल्ली में थीं और लॉकडाउन की वजह से मुंबई नहीं आ पहुंच सकी।
बता दें कि कोरोना संकट के बीच ऋषि कपूर का निधन हो जाने के बाद जब परिवार के लोग उनकी अस्थियां विसर्जित करने मुंबई के बाणगंगा घाट आये तब भी वहां मौजूद सभी लोग मास्क और हाथों में ग्लप्स पहने दिखे।
वहीं रणधीर कपूर ने बताया कि अथॉरिटी ने हरिद्वार जाने की परमिशन नहीं दी थी, इसलिए ऋषि की अस्थियां मुंबई के बाणगंगा में विसर्जित की गईं।
लॉकडाउन के चलते बीते शनिवार को ऋषि कपूर के घर में रखी गयी प्रार्थना सभा में भी केवल नीतू कपूर, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर आदि शामिल हुए थे।
रणबीर कपूर पिता के थे ज्यादा करीब
रणबीर कपूर अपने पिता ऋषि कपूर के काफी करीब थे। पिता के अंतिम पलों में रणबीर कपूर उनके साथ-साथ ही रहे। बुधवार को एक्टर की ज्यादा तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया,जिसके बाद गुरुवार की सुबह ऋषि कपूर ने दम तोड़ दिया। ऋषि कपूर के साथ आखिरी पलों में भी पत्नी नीतू कपूर और बेटा रणबीर कपूर उनके साथ मौजूद थे।
वैसे एक्टर ब्लड कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। जिसका इलाज उन्होंने न्यूयॉर्क में रहकर कराया और ठीक होने के बाद देश वापस लौटे। लेकिन अब ऋषि कपूर को कोलन इंफेक्शन हुआ था जिस वजह से उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी और ऋषि कपूर ने हम सबको अलविदा कह दिया।