विवेक ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान और अभिषेक बच्चन की एग्जिट पोल की एक तस्वीर पोस्ट की थी। जिसके बाद विवेक को दर्शकों ने ट्रोल करना शुरु कर दिया। विवेक ने जिस तस्वीर को पोस्ट किया था उस तस्वीर में ऐश्वर्या और सलमान को एक ओपिनियन पोल के रूप में, विवेक और ऐश्वर्या को एक्जिट पोल के रूप में और अभिषेक, ऐश्वर्या, आराध्या को अंतिम परिणाम के रूप में टैग किया गया है।
विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्विटर से इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है। हालांकि जब विवेक ने इस मेमे को पोस्ट किया था तब उन्होंने इसे महज एक मजाक के रूप में बताया था। लेकिन उन्हें कहां पता था कि उनका मेमे राष्ट्रीय हिट का एक विषय बन जाएगा। विवेक के इस पोस्ट पर कई सितारों ने उनकी आलोचना भी की है।
इन सितारों ने की विवेक ओबेरॉय की आलोचना
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर फिलहाल 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में गई हुईं हैं। विवेक ओबेरॉॅय के इस ट्वीट पर सोनम कपूर ने लिखा, डिसगस्टिंग और क्लासलेस। वहीं सोनम के ट्वीट के बाद विवेक ने भी उनको प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मैंने उनका रिएक्शन पढ़ा। कभी-कभी लोग कूल बनने के लिए ट्वीट कर देते हैं। मैं सोनम से पूछना चाहूंगा कि उन्होंने वीमन एम्पॉरमेंट के लिए क्या किया है?
सोनम के अलावा विवेक को उर्मिला ने भी फटकार लगाते हुए कहा, बहुत शर्मनाक। बहुत ही बुरा टेस्ट है विवेक ओबेरॉय का। उन्होंने बहुत ही अनुचित पोस्ट किया है। अगर आप महिला और छोटी बच्ची से माफी नहीं मांग सकते तो कम से कम उस पोस्ट को हटाने की शिष्टता तो दिखाइये।
NCW ने विवेक ओबेरॉय को उनके इस पोस्ट के बाद एक नोटिस जारी किया और उनसे इसके बारे में स्पष्टीकरण की मांग करते हुए कहा कि यह बहुत अपमानजनक, अनैतिक और महिलाओं की गरिमा के प्रति अनादर है।
विवेक ने इस पोस्ट को डिलीट करते हुए दूसरे ट्वीट में कहा, मैं पिछले 10 सालों से 2200 बच्चियों चाइल्ड लेबर और प्रॉस्टीट्यूशन से बचाकर उन्हें मुफ्त शिक्षा और मुफ्त खाना देकर एम्पॉवर किया है। इंटरनेशनल मैग्जीन ने भी इसे कवर किया है। मैं पिछले 10 सालों से महिला से जुड़े मुद्दों पर काम कर रहा हूं जब सोनम अपने मेकओवर पर काम कर रही थीं। मैं बस उन्हें यही कहना चाहता हूं कि वो अच्छी लड़की हैं, उनके पिता अनिल कपूर को मैं बहुत पसंद करता हूं। मैं उनके ट्वीट का जवाब देना चाहता हूं और कुछ सलाह देना चाहता हूं। आप अपनी फिल्मों पर थोड़ा कम ओवरएक्ट करें और सोशल मीडिया पर थोड़ा कम ओवररिएक्ट करें।