अमीषा पटेल के पास भले ही फिल्में न हों, लेकिन खुद को व्यस्त रखने के लिए वह कुछ न कुछ करती रहती है चाहे वह मॉडलिंग का क्षेत्र ही क्यों न हो। हालांकि सिने स्टार्स फैशन शोज में भाग लेते रहते हैं ताकि उनके डिजाइनर्स भी अपनी कलेक्शन दिखा सकें। अमीषा पटेल भी पिछले दिनों जयपुर के एक फैशन शो के दौरान रैम्प पर नजर आई। पूर्वोत्तर और पश्चिमी भारत के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किए गए इस अनूठे फैशन शो में जहां फैशन डिजाइनर्स ने अपने कलेक्शन में दो विभिन्न संस्कृतियों का समावेश प्रदर्शित किया, वहीं रैम्प पर कैटवॉक करती मॉडल्स ने भी अपनी अदाओं से माहौल में सांस्कृतिक विविधताओं के रंग बिखेरे। फैशन शो में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल मुख्य अतिथि थीं।
रैंप पर नजर आईं अमीषा
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



