कोलकाता : भारत और श्रीलंका के बीच पिछले कुछ साल में जरूरत से ज्यादा क्रिकेट के बारे में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि इसे लेकर फैसला दर्शक ही करेंगे। भारत ने श्रीलंका में २०१५ में टेस्ट सीरीज खेली और फिर २०१६ में अपनी सरजमीं पर सीमित ओवरों की सीरीज खेली।
इस साल घरेलू और उनकी धरती पर पूर्णकालिक टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं। भारतीय टीम २०१८ में इंडिपेंडेंस कप टी२० टूर्नामेंट खेलने श्रीलंका जायेगी। कोहली से जब यह पूछा गया कि क्या भारत और श्रीलंका के मुकाबले अपनी चमक खो रहे हैं, कोहली ने कहा कि इस पर गौर किया जायेगा क्योंकि आप कभी नहीं चाहेंगे कि दर्शक खेल देखना छोड़ दें। हमें खिलाड़ियों को तरोताजा रखने और दर्शकों का मनोरंजन करने के बीच संतुलन बनाये रखना होगा।
इसके साथ ही क्रिकेट को रोमांचक बनाये रखना भी जरूरी है। इस बारे में भविष्य में बात की जायेगी। भारतीय कप्तान का मानना है कि खेल में सबसे अहम प्रशंसक हैं और उनकी राय लेना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस पर विश्लेषण करना होगा। दर्शकों से पूछना होगा। जो खेल देख रहा है, उसका नजरिया खेलने वालों से एकदम अलग होगा।


Download Android App
Download iOS App



