रोहित शर्मा से मिलकर गदगद हुए अनुपम खेर, बताया ‘रियल हीरो’

Summary :

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से हुई अचानक मुलाकात का दिल छू लेने वाला पोस्ट किया। अनुपम ने बताया रोहित उनके लिए बेहद खास और रियल हीरो भी हैं। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें गलती से गलत वैनिटी वैन में ले जाया गया, जहां उन्होंने रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका को देखा। यह मुलाकात उनके लिए बेहद खास और यादगार साबित हुई। अनुपम खेर ने लिखा, ” सुबह शूटिंग लोकेशन पर बहुत सारी वैनिटी वैन खड़ी थीं। गलती से…

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेता अनुपम खेर ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा से हुई अचानक मुलाकात का दिल छू लेने वाला पोस्ट किया। अनुपम ने बताया रोहित उनके लिए बेहद खास और रियल हीरो भी हैं।

अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान उन्हें गलती से गलत वैनिटी वैन में ले जाया गया, जहां उन्होंने रोहित शर्मा और उनकी पत्नी रितिका को देखा। यह मुलाकात उनके लिए बेहद खास और यादगार साबित हुई।

अनुपम खेर ने लिखा, ” सुबह शूटिंग लोकेशन पर बहुत सारी वैनिटी वैन खड़ी थीं। गलती से मुझे एक गलत वैन में ले जाया गया और सामने मैं किसे देखता हूं? सबसे महान रोहित शर्मा! मेरे पसंदीदा क्रिकेटर और उनकी खूबसूरत, सपोर्टिव पत्नी रितिका। मुझे रोहित बहुत पसंद हैं! बेशक, एक शानदार खिलाड़ी के तौर पर उनकी काबिलियत के लिए। लेकिन मुझे उनका व्यक्तित्व भी उतना ही पसंद है।”

उन्होंने आगे कहा कि हम अक्सर फिल्मों और खेलों में अपने हीरोज को टाइटल देते हैं और वे इसके हकदार भी होते हैं। लेकिन रोहित को मैदान पर और बाहर देखने के बाद आसानी से कह सकते हैं कि वह बहुत असली हैं। उनमें कोई दिखावा नहीं! किसी खास टाइटल की कोई भूख नहीं! मुझे उनका शांत स्वभाव पसंद है। वह आसानी से हंसते हैं! अपने बारे में कोई मिथक बनाने की कोशिश नहीं करते! पैप्स के सामने अपना व्यक्तित्व नहीं बदलते। वह वैसे ही रहते हैं जैसे वे हैं और यही एक कूल इंसान की सबसे बड़ी क्वालिटी है!”

अनुपम ने रोहित को अपना दोस्त और हीरो बताया। उन्होंने लिखा, “मेरे दोस्त और हीरो रोहित, आपकी गर्मजोशी और तारीफ के लिए धन्यवाद! भगवान आप दोनों को लंबी और स्वस्थ जिंदगी दे। बहुत प्यार और आशीर्वाद! जय हो!”

–आईएएनएस

एमटी/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.