रजनीकांत और अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म 2.0 का टे्रलर रिलीज हो गया है। यह इस साल की सबसे महंगी फिल्म मानी जा रही है। क्योंकि इसे हॉलीवुड फिल्म की तर्ज पर बनाया गया है। इस फिल्म में दोनों सुपर स्टार एक साथ नजर आएंगे। टीजर की तरह फिल्म का ट्रेलर भी एक्शन और रोमांच से भरपूर है।
शनिवार को बड़े और शानदार इवेंट के साथ फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज किया गया। लेकिन अब फिल्म 2.0 का ट्रेलर सामने आ गया हैं। 2.0 में रजनीकांत और अक्षय कुमार दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में एमी जैक्शन भी अहम रोल में नजर आएंगी। फैंस लंबे समय ये इस टीजर का इंतजार कर रहे थे।
फिल्म का बजट है करोड़ों का…
इस फिल्म को बनाने में काफी अच्छी खासी रकम खर्च की गई है। इस फिल्म का बजट 500 करोड़ से ऊपर है। इससे पहले फिल्म के कई सारे पोस्टर्स भी जारी हो चुके हैं। पहले यह फिल्म दिवाली पर रिलीज होने वाली थी।
लेकिन कुछ परेशानियों की वजह से केवल इस फिल्म का टे्रलर ही रिलीज हो पाया। रिलीज ट्रेलर में रजनीकांत और एमी जैक्सन रोबोट के रोल में दिख रहे हैं। तो वहीँ बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अक्षय कुमार इस फिल्म में एक खूंखार विलेन की भूमिका में हैं।
फिल्म 2.0 दर्शकों को तमिल और हिंदी के अलावा 13 और भाषाओं में देखने को मिलेगी। इस फिल्म को शंकर ने डायरेक्ट किया है। और फिल्म मेकर करण जौहर के एसोसिएशन में फिल्म बनी है।
फिल्म का निर्देशन शंकर कर रहे हैं। उन्होंने कहा फिल्म का अभी थोड़ा काम बचा है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।उन्होंने देरी का कारण बताते हुए कहा था कि फिल्म को पूरा करना आसान नहीं था। जिस हॉलीवुड के स्टूडियो में वीएफएक्स का काम चल रहा था उसने हाथ बीच में ही खड़े कर दिए थे।


Download Android App
Download iOS App








