Sania Mirza के बेटे इजान मिर्जा मलिक की दिखी पहली झलक, तस्वीरें वायरल

Summary :

भारतीय टेनिस स्टार Sania Mirza ने हाल ही में लंबे वक्त के बाद बेटे को जन्म दिया है। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के घर मंगलवार को बेटे ने जन्म लिया है।

भारतीय टेनिस स्टार Sania Mirza ने हाल ही में लंबे वक्त के बाद बेटे को जन्म दिया है। सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के घर मंगलवार को बेटे ने जन्म लिया है। शोएब और सानिया ने अपने बेटे का नाम इजान मिर्जा मलिक रखा है।
सानिया मिर्जा के पति और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपने पिता बनने की खुशखबरी दी थी।

सानिया मिर्जा के बेटे साथ पहली तस्वीर आई सामने

बता दें कि शोएब मालिक और Sania Mirza के बेटे इजान मिर्जा की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस फोटो में सानिया मिर्जा अपने बेटे इजान मिर्जा मलिक को अपनी गोद में लिए रेनबो अस्पताल में दिखाई दे रही हैं। सानिया और शोएब का मानना है कि पहला नाम भगवान का तोहफा होता है और उनके लिए उनका बेटा भगवान का तोहफा है। 

 

https://www.instagram.com/p/BpsFJRUn3qy/?utm_source=ig_embed

पिता बनने के बाद  शोएब मालिक ने ट्वीट करके लिखा- बहुत उत्सुकता के साथ बता रहा हूं, बेटा हुआ है। मेरी प्यारी बहुत अच्छी है और हमेशा की तरह स्ट्रॉन्ग है। बता दें कि Sania Mirza ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की।

https://www.instagram.com/p/Bpr7tvNnnf_/?utm_source=ig_embed

आपको बता दें कि सबसे पहले शोएब मलिक ने खुद बेटे के जन्म की खबर सोशल मीडिया पर अपने फैंस को दी थी। जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों को बधाई देने वालों की लाईन लग गई थी।

शोएब और Sania Mirza  ने हैदराबादी रिवाज से 12 अप्रैल, 2010 को शादी की थी। सानिया ने कहा, ‘मां बनना आपको सशक्त बनाता है जो आपकी असली पहचान है।’

खबर है कि जल्दी ही स्वस्थ और फिट होकर सानिया मिर्जा दोबारा देश के लिए खेलने के लिए कोर्ट वापस आएंगी। गौरतलब है कि Sania Mirza 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक्स में खेलने के लिए कमर कस रही हैं।

Desk Team