भारत शनिवार को अपना 70 वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय महत्व का यह ऐतिहासिक दिन आनंद, उत्साह, गर्व और सम्मान के साथ मनाने की ख्वाहिश हर में होती है। बॉलीवुड में भी राष्ट्रभक्ति काफी फ़िल्में बनती है जो परदे के माध्यम से देश भक्ति की भावना को प्रज्वलित करने का काम बखूबी निभाती है।
हाल ही में कुछ फ़िल्में बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई है जिन्होंने देशभक्ति की भावना एक बार फिर जोश से भर दी है। इन दिनों आलिया भट्ट स्टारर फिल्म राज़ी , उरी द सर्जिकल स्ट्राइक और मणिकर्णिका के कुछ गाने खूब ट्रेंड कर रहे है।
70 वें गणतंत्र दिवस की सच्ची भावना का जश्न मनाने के लिए इन बॉलीवुड फिल्मों के गाने देशभक्ति की भावना जगाने में कामयाब हो रहे है। आईये नजर डालते है इन देशभक्ति गीतों पर :
1.ऐ वतन (राज़ी)
लीजेंड गुलज़ार द्वारा लिखा गया गीत ऐ वतन फिल्म के लिए अरिजीत सिंह ने गाया गया है। शंकर एहसान लॉय द्वारा कंपोज़ किये गए इस गाने ने देशभक्ति की लहर पैदा कर दी है।
2.भारत (मणिकर्णिका)
झाँसी की रानी हमें एक युवा लड़की की मानसिकता के बारे में जानकारी देती है जो अपने राष्ट्र के महत्व को समझती है और अपने देश के लिए लड़ने का फैसला करती है। ये गाना सुनकर आप जानेंगे की देशभक्ति की भावना क्या होती है।
3.छल्ला (उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक)
विकी कौशल स्टारर हिट फिल्म उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक ने परदे पर जबरदस्त धमाल मचाया है और गणतंत्र दिवस का जश्न इस फिल्म के गीत छल्ला के बगैर पूरा नहीं हो सकता।
4.विजयी भव (मणिकर्णिका)
कंगना रनौत की मणिकर्णिका का गीत विजयी भव किसी भी भारतीय के दिल में देशभक्ति और देश के लिए कुछ कर जाने की भावना को जगाने में कामयाब होता है। संगीत के उस्ताद, शंकर महादेवन ने ट्रैक पर अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ जादू दिया है।


Download Android App
Download iOS App





