भारतीय टीम के खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के ऊपर से निलंबन गुरुवार को प्रशासकों की समिति ने हटा दिया है। पांड्या और राहुल ने कॉफी विथ करन शो में महिलाओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर दी थी जिसके बाद इन दोनों की बहुत आलोचना हुई थी जिसकी वजह से दोनों खिलाडिय़ों को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में से भारत वापस बुला लिया था। जिसके बाद दोनों को जांच पूरी होने तक टीम से निलंबित कर दिया गया था।
पांड्या और राहुल का निलंबन हटाया गया
सीओए ने नए न्यायमित्र पीएम नरसिम्हा से बातचीत करके जांत लंबित रहने तक दोनों खिलाडिय़ों का निलंबन हटा दिया। सुप्रीम कोर्ट को जांच के लिए लोकपाल नियुक्त करना है जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले को पांच फरवरी का रोक दिया है।
बीसीसीआई ने सीओए का बयान जारी करते हुए उसमें कहा, उपरोक्त फैसला न्यायमित्र पी एस नरसिम्हा की सहमति से लिया गया है। उपरोक्त को देखते हुए 11 जनवरी के निलंबन आदेशों को लोकपाल की नियुक्ति और उनके द्वारा फैसला लिये जाने तक तुरंत प्रभाव से हटा दिया गया है।
अब ऐसा कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम में दोबारा लिया जा सकता है तो वहीं केएल राहुल को घरेलू क्रिकेट या फिर भारत ए की तरफ से इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेल सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App

















