नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि देश विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के राह पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने यहां भारत-दक्षिण अफ्रीका कारोबार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व की सबसे तेजी से वृद्धि करती प्रमुख अर्थव्यवस्था है और सरकार सुधारों को और आगे बढ़ाने के लिये प्रतिबद्ध है।
मोदी ने मेक इन इंडिया के जरिये घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने और डिजिटल इंडिया के जरिये अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण समेत सरकार की विभिन्न मुहिमों का जिक्र किया। भारत 2,600 अरब डालर के साथ अमेरिका, चीन, जापान, जर्मनी और ब्रिटेन के बाद विश्व की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।


Download Android App
Download iOS App



