बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी इरा खान ने भले ही बॉलीवुड में कदम ना रखा हो पर सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। इरा खान खुद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आये दिन अपनी तस्वीरें और वीडियोस फैंस के साथ शेयर करती रहती है।
इरा खान अपने वर्कआउट वीडियोस से लेकर थिएटर प्रोडक्शन से जुड़े अक्सर शेयर करती रहती है और अपने इस टैलेंट से ये स्टारकिड खूब अटेंशन भी हासिल करती है। हाल ही में इरा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शानदार तस्वीरें शेयर की, जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही है।

इन तस्वीरों में इरा खान रॉयल ब्लू कलर के साटिन थाई हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही है। इस खूबसूरत ड्रेस के साथ इरा ने हूप इयररिंग्स और खुले बालों के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए इरा खान ने कैप्शन में लिखा है , ‘ क्या में ये जीप चला सकती हूं।’
कुछ दिनों पहले, इरा ने एक अजीबोगरीब कैप्शन के साथ अटपटी तस्वीरें पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “जब आपकी स्टाइलिस्ट आपकी शूटिंग के लिए नहीं आती है और आप उसे याद करते हैं और उसका ध्यान अपनी ओर खींचना चाहते हैं तो आप उसे परेशान करने और गुस्सा दिलाने के लिए ऐसी अजीबोगरीब तस्वीरें लेते हैं।”
हाल ही में इरा खान बतौर डायरेक्टर अपने डेब्यू के लिए काफी सुर्ख़ियों में रही थी। इस प्ले का टाइटल नाम ‘Medea’ है। इस प्ले में बॉलीवुड एक्ट्रेस हेजल कीच ने लीड रोले प्ले कर रही है। इस प्ले की शूटिंग का काम जारी है और जल्द ही इसे रिलीज़ किया जायेगा।
बीते कुछ दिन पहले इरा ने एक लेटेस्ट फोटोशूट से खुद की एक और तस्वीर शेयर करके खूब चर्चा बटोरी थी। इस तस्वीर में इरा अपनी दोस्त के साथ स्टाइलिश ब्लैक लेदर आउटफिट्स में बेहद शानदार लग रही है।



Download Android App
Download iOS App




