बॉलीवुड इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे अभ‍िषेक बच्चन, पिता अमिताभ की इस बात ने बदला इरादा

Summary :

एक समय ऐसा भी था जब अभ‍िषेक हार मान गए थे और उन्होंने बॉलीवुड में अपने सफर को खत्म करने का फैसला ले लिया था। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वो अपना फैसला बदलने पर मजबूर हो गए और वो क्या था? इसका खुलासा करते हुए हाल ही में अभ‍िषेक बच्चन ने बताया- कि ‘उन्हें नहीं लगता था कि वो फिल्म इंडस्ट्री के लिए बने हैं। एक समय मुझे लगा कि इंडस्ट्री में आना मेरी भूल थी, मैं जो भी कोश‍िश कर रहा था वो काम नहीं कर रहा था। मैं अपने डैड के पास गया और कहा कि शायद मैं इंडस्ट्री के लिए नहीं बना हूं।’

बिग बी के इकलौते बेटे जूनियर बच्चन हमेशा से ही मीडिया की सुर्खियों में रहे है। उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर हमेशा ही लोगो की नज़रे टिकी रहती है। ऐसे में इन दिनों अभ‍िषेक बच्चन अपनी फिल्म द बिग बुल को लेकर खबरों में हैं। फिल्म को लेकर ज़्यादातर लोगो का रिस्पांस कुछ खास अच्छा नहीं दिख रहा। वही  IMDb रेटिंग्स की बात करे तो भी उमीदो पर खरी नहीं उतरी। 
अब लोगो का कहना है की वो इस फिल्म से निराश है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन की ट्रॉल्लिंग भी देखने को मिली। लेकिन ये पहली बार नहीं है जब अभ‍िषेक को उनकी एक्ट‍िंग स्क‍िल्स के लिए क्रिटिसिज्म सुनने को मिला है, वो पहले भी कई बार इस दौर से गुज़र चुके हैं। लेक‍िन एक समय ऐसा भी था जब अभ‍िषेक हार मान गए थे और उन्होंने बॉलीवुड में अपने सफर को खत्म करने का फैसला ले लिया था। 
लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि वो अपना फैसला बदलने पर मजबूर हो गए और वो क्या था? इसका खुलासा करते हुए हाल ही में अभ‍िषेक बच्चन ने बताया- कि ‘उन्हें नहीं लगता था कि वो फिल्म इंडस्ट्री के लिए बने हैं। पब्ल‍िक प्लेटफॉर्म में असफल होना बहुत मुश्क‍िल भरा होता है। उस समय सोशल मीडिया नहीं था, पर मैंने मीड‍िया के जर‍िए जाना कि कुछ लोग मुझे बुरा-भला कह रहे हैं, और कुछ कह रहे थे कि मुझे एक्ट‍िंग नहीं आती। एक समय मुझे लगा कि इंडस्ट्री में आना मेरी भूल थी, मैं जो भी कोश‍िश कर रहा था वो काम नहीं कर रहा था। मैं अपने डैड के पास गया और कहा कि शायद मैं इंडस्ट्री के लिए नहीं बना हूं।’ 
इसपर अमिताभ ने बेटे अभ‍िषेक को जो बात कही उसके बाद एक्टर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभ‍िषेक ने बताया कि अमिताभ ने उन्हें कहा- ‘मैंने तुम्हारी परवर‍िश ऐसे नहीं की क‍ि तुम एक क्विटर बनो। हर सुबह तुम्हें उठकर कड़ी मेहनत कर अपनी जगह बनाने के लिए लड़ना होगा। बतौर एक्टर तुम हर फिल्म में तरक्की कर रहे हो। तुम मिलने वाले सभी तरह के रोल्स करो और बस अपने काम पर ध्यान दो। जिसके बाद अभिषेक ने अपने पिता की बात मानकर फिल्म इंडस्ट्री में बने रहने का मन बनाया और आज एक्टर कई सुपरहिट फिल्मे देकर अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो चुके है। 

Desk Team