बिग बॉस 13 विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से ही शहनाज गिल की झलक कम देखने को मिल रही है। सिद्धार्थ शुक्ला को दुनिया से गए करीब चार महीने बीत चुके हैं। लेकिन, आज तक शहनाज उनके जाने के गम से उबर नहीं पाई हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी एक्टिविटी काफी कम हो गई है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से उनके ज्यादातर पोस्ट ब्रांड एंडोर्समेंट के ही हैं। सोशल गैदरिंग में भी वह कम ही नजर आती हैं। लेकिन, अब शहनाज लंबे समय बाद किसी शो का हिस्सा बनी हैं।

शहनाज गिल जल्द टीवी के रियलिटी शो ‘हुनरबाज-देश की शान’ में नजर आएंगी। इस शो से जुड़ा उनका एक वीडियो प्रोमो रिलीज हुआ है। जिसमें शहनाज गिल अपनी गायिकी का शानदार हुनर पेश करती दिखाई दे रही हैं।
कलर्स टीवी चैनल ने शो ‘हुनरबाज-देश की शान’ से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में शहनाज गिल अपनी आवाज का जादू दिखाई हुई नजर आ रही हैं। वह वीडियो प्रोमो में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह के हिट गाने ‘रांझा’ पर परफॉर्मेंस देती हुई दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में शहनाज गिल कहती हैं, ‘मेरे अंदर भी न एक हुनर है जो मुझे बहुत ज्यादा खुशी और सुकून देता है।’

इसके बाद उन्हें गाना गाते देखा जा सकता है। वीडियो में शहनाज व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शहनाज का ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। वहीं चैनल की ओर से शेयर किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा है- ‘शहनाज भी दे रही हैं हमारा साथ, हुनरबाज की खोज में।


Download Android App
Download iOS App



