जानिये आखिर सलमान खान क्यों मांगते है दुआ, “अल्लाह उन्हें दो और रोटी दें “

Summary :

सलमान खान ने एक सामूहिक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह उनकी रोजी-रोटी है। अल्लाह उनसे खूश हों और उन्हें दो और रोटी दें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि लोग थिएटर के अंदर जाएं और अपने जीवन को कुछ देर भूलकर पूरी तरह से फिल्म का आनंद लें।’’

बीते पांच जून ईद के मौके पर सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म भारत रिलीज़ हुई थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किये है। फिल्म की पूरी टीम के साथ साथ सलमान खान खान भी  पर बेहद खुश है। 
फिल्म अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उनके लिए किसी अच्छी फिल्म का प्रमाण पूरी तरह से बॉक्स ऑफिस की कमाई पर निर्भर करता है लेकिन जब समीक्षक उनकी फिल्मों की प्रशंसा करते हैं, तो उन्हें डर लगने लगता है। 
2009 में आई ‘‘वांटेड’’, फिर उसके बाद ‘‘दबंग’’ के साथ अपने करियर में एक नये मुकाम को छुने वाले अभिनेता ने कहा कि लोगों की स्वीकृति ही उनके लिए अंतिम फैसला है। 
‘‘मेरी फिल्मों की मान्यता बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई से होती है कि फिल्म लोगों को पसंद आयी या नहीं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसी (आलोचक) ने इसे इतने सारे तारे (रेटिंग) दिए या फिल्म का मजाक उड़ाया।’’ 
सलमान ने एक सामूहिक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह उनकी रोजी-रोटी है। अल्लाह उनसे खूश हों और उन्हें दो और रोटी दें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि लोग थिएटर के अंदर जाएं और अपने जीवन को कुछ देर भूलकर पूरी तरह से फिल्म का आनंद लें।’’ 
पिछले हफ्ते ईद पर रिलीज हुई सलमान खान (53) की फिल्म ‘‘भारत’’ को दर्शकों से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म में उनके अलावा जैकी श्रॉफ, कैटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर और दिशा पटानी भी है।  
आपको बता दें फिल्म भारत ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिज़नेस किया है और इस वीकेंड ये फिल्म 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म  वीकेंड पर 95 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की थी। 

Ujjwal Jain