FIR फेम टीवी के पॉपुलर एक्टर विपुल रॉय ने सभी को चौंका दिया है। एक्टर से जुडी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसपर किसी को भी विश्वास नहीं होगा। दरअसल, खबर है की एक्टर ने चोरी- छिपे शादी कर ली है। खबर आ रही थी कि वो अपनी यूएस-बेस्ड मंगेतक मेलिस एटिसी के साथ 13 फरवरी को सात फेरे लेंगे। हालांकि इस योजना को फेल करते हुए उन्होंने 27 दिसंबर 2021 को ही शादी रचा ली।

दरअसल मेलिस एटिसी अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड थीं। यही कारण था कि वो दिसंबर के महीने में ही अपने देश से मुंबई आ गईं। ऐसे में 27 दिसंबर 2021 को इस कपल ने सात जन्म साथ रहने की कस्में खाईं। विपुल और मेलिस ने नए साल का स्वागत पति-पत्नी के रूप में किया। इन दोनों ने जुहू इस्कॉन मंदिर में शादी की। विपुल और मेलिस की शादी में सिर्फ उनके परिवार और दोस्त ही शामिल हुए थे।

इस शादी में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, रवि दुबे, राजीव अदतिया, कीकू शारदा, वाहबिज दोराबजी और रोहित वर्मा शामिल हुए थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में ये शादी हुई। मेहमानों को सलाह दी गई थी कि वो अपने फोन दूर रखें और कपल की शादी की कोई फोटो पोस्ट ना करें। वैसे मेलिस और विपुल पहले से डेस्टिनेशन वेडिंग करने की प्लानिंग कर रहे थे और सबकुछ लगभग फाइनल भी हो चुका था।

फैशन डिजाइनर रोहित वर्मा ने बीते दिनों बताया था कि मेलिस की शादी की ड्रेस उन्होंने डिजाइन की है। इस आउटफिट को भारतीय शादी और दुल्हन की वेस्टर्न बैकग्राउंड को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया था। रोहित का कहना था कि मेलिस नहीं चाहती थीं कि उनका लहंगा बहुत ज्यादा भारी हो, मेलिस का लहंगा वृंदावन गाथा से इंस्पायर था। विपुल और मेलिस ने एक दूसरे को पांच साल तक डेट करने के बाद साल 2019 के अगस्त में सगाई की थी। 2020 में ही इस कपल ने शादी करने की योजना बनाई थी लेकिन कोरोना के कारण ये संभव नहीं हो पाया।


Download Android App
Download iOS App



