प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सभी लोग इस पूरे मामले पर आशंकित हैं। पीएम मोदी की दीर्घायु और सलामती को लेकर मंदिर में पूजा – अर्चना के साथ ही मस्जिद में दुआएं मांगी जा रहीं हैं। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि हमने हाजी अली दरगाह पर पीएम मोदी की सलामती के लिए दुआ की है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस का बगैर नाम लिए कहा कि ‘परिवार-तंत्र’ आपराधिक साजिश के जरिए लोकतंत्र को हाईजैक करने की कोशिश कर रहा है, न कि आपराधिक लापरवाही से। बेचारा चन्नी (पंजाब सीएम) वही कह रहा है जो उसे मास्टरमाइंड द्वारा कहा जा रहा है।
काफिला 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर ही फंसा रहा
गौरतलब है कि पांच जनवरी को पीएम मोदी को फिरोजपुर पहुंचना था। प्रधानमंत्री यहां पहुंचकर 42,750 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखने वाले थे। इसके लिए उन्हें सड़क के रास्ते से राष्ट्रीय शहीद स्मारक ले जाया जा रहा था क्योंकि खराब मौसम के कारण हेलिकॉप्टर से जाना संभव नहीं था। मगर कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर किसानों ने प्रदर्शन करते हुए सड़क को ब्लॉक कर लिया, जिसके चलते प्रधानमंत्री का काफिला 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर ही फंसा रहा। सड़क खाली नहीं होने की स्थिति में उन्हें अपनी रैली रद्द कर वापस लौटना पड़ा।
फिरोजपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करना था
पीएम मोदी का काफिला अगर किसी फ्लाईओवर पर 15-20 मिनट तक रुक जाए, तो यह न केवल चिंता की बात है, बल्कि गंभीर लापरवाही का प्रदर्शन है। पीएम मोदी का कार्यक्रम पहले से ही तय था, उन्हें फिरोजपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करना था मगर जब काफिला रुक गया तो उन्हें लौटना पड़ा। जानकार इसे सुरक्षा में भारी चूक मान रहे हैं और यह है भी। पंजाब की इस घटना के बाद भाजपा के कई नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं।
पंजाब सरकार ने पीएम की सुरक्षा से समझौता किया- नड्डा
इस घटना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चन्नी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप लगाए थे। नड्डा ने ट्वीट कर कहा था, ‘यह दुःखद है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का दौरा बाधित हो गया. लेकिन, हम ऐसी घटिया मानसिकता को पंजाब की तरक्की में बाधक नहीं बनने देंगे और पंजाब के विकास के लिए प्रयास जारी रखेंगे’। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री जी के रास्ते में जाने दिया गया और उनकी सुरक्षा से समझौता किया गया जबकि पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी ने एसपीजी को आश्वासन दिया था कि रास्ता पूरी तरह से साफ है।


Download Android App
Download iOS App



