टीवी एक्ट्रेस प्रियंका छिब्बर के बेटे को मिला ये प्यारा नाम, पति ने शेयर की तस्वीर

Summary :

मशहूर टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है कि सीरियल से फेमस होने वाली अदाकारा प्रियंका छिब्बर ने कुछ दिनों पहले एक बेटे को जन्म दिया है।

मशहूर टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ कि सीरियल से फेमस होने वाली अदाकारा प्रियंका छिब्बर ने कुछ दिनों पहले एक बेटे को जन्म दिया है।  बेटे के जन्म के बाद प्रियंका के पति एक्टर विकास कलंतरी ने बेटे के साथ एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने अपने बेटे के  नाम की बात बोली है। 
टीवी फेम प्रियंका ने 24 जुलाई के दिन मुंबई में अपने बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद इनके बेटे की अब पहली बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। 
इस फोटो में विकास कलंतरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि वह कैसे अपने बेटे का माथ चूम रहे हैं।  विकास कलंतरी पिता बनने पर काफी खुश हैं। बेटे के पैदा होने की जानकारी भी विकास ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी।

एक्टर ने अपने बेटे के साथ शेयर की तस्वीर

विकास ने अपने बेटे के साथ पहली बार फोटो शेयर करते हुए लिखा कि गुड मॉर्निंग,कृप्या स्वागत करें विहान कलंतरी का,जैसा कि इसका मतलब है नया दिन या नए युग की शुरूआत। जैसे ही विकास ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर की तब से ही फैंस और टेलीविजन सेलेब्स ने उन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी थी।
 

 

बताते चलें कि प्रियंका और विकास साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे और इस कपल को पहली बार माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। 
विकास की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह नई पड़ोसन प्यार का मारा और जिज्ञासा जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Desk Team