बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने खास फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती है और अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ड्रेसेस के लिए हमेशा सुर्ख़ियों में रहती है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को एक तस्वीर के लिए काफी ट्रोल किया गया जिसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपने अंदाज में जवाब भी दिया।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक खास पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा एक बार सोशल मीडिया पर अपनी ड्रेस को लेकर एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। अपने ड्रेसिंग सेंस से अलग ट्रेंड सेट करने वाली एक्ट्रेस हाल ही में पाने पति निक जोनास के साथ स्पॉट की गयी।

रविवार सुबह अपने न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट से बाहर निकलते हुए प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक का हाथ थामे हुए बहार निकली तो पपराजी उनकी तस्वीरें लेने के लिए टूट पड़े और अब यही खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इन तस्वीरों में यंका पेस्टल येलो शर्ट के साथ हाई वेस्ट व्हाइट स्कर्ट में स्टनिंग लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने येलो शेड्स,खुले बाल, मिनिमल मेकअप और भी सुन्दर लग रही हैं। साथ ही प्रियंका ने एक हैट और पर्स के साथ व्हाइट सैंडल पहनी हुई है।

इस दौरान निक की बात करें तो वह व्हाइट टी-शर्ट, डेनिम पैंट के साथ मैचिंग जैकेट में बेहद हैंडसम लग रहे हैं और प्रियंका के साथ उनका लुक एक परफेक्ट कपल का था। साथ ही उन्होंने शेड्स से अपने लुक को पूरा किया था।

फोटोग्राफर्स के सामने कपल ने हाथों में हाथ थाम कई पोज दिए।दोनों के बीच हमेशा की तरह जबरदस्त बाॅन्डिंग देखने को मिल रही है। वर्क फ्रंट की बात की जाए तो प्रियंका जल्द ही सोनाली बोस के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में कमबैक करने जा रही है। इस फिल्म में जायरा वसीम और फरहान अख्तर भी अहम किरदार में नजर आएंगी।



Download Android App
Download iOS App



