किसानों के समर्थन में स्वरा भास्कर का जोरदार हल्ला बोल, सिंघू बॉर्डर में जमाया डेरा

Summary :

दिल्ली बॉर्डर पर बीते 21 दिनों से चले आ रहे किसान आंदोलन में अब आम जनता से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

दिल्ली बॉर्डर पर बीते 21 दिनों से चले आ रहे किसान आंदोलन में अब आम जनता से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई स्टार्स इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। कोई सीधे जमीनी स्तर पर किसानों संग बैठकर धरना दे रहा है तो कोई आर्थिक मदद करने की कोशिश में लगा हआ है। मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा के बाद अब इस फेहरिस्त में स्वरा भास्कर का नाम भी शामिल हो गया है। जी हां दरअसल स्वरा भास्कर भी इस आंदोलन का हिस्सा बन गई हैं। 
बता दें हाल ही में स्वरा भास्कर सिंघु बॉर्डर तक पहुंच गई थी,जहां उन्होंने किसान आंदोलन का एक बड़ा केंद्र बन चुका सिंघु बॉर्डर पर अभिनेत्री काफी लंबे वक्त के लिए ठहरकर वहां बैठे किसानों का हौसला बढ़ाया है। 
गौरतलब है किसानों ने अपनी मांग और सरकार के नए किसान बिल के विरोध को लेकर कई दिनों से आंदोलन करने में जुटी हुई है। वहीं हाल ही में स्वरा इस आंदोलन का हिस्सा बनी और उन्होंने वहां से कुछ फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करके हील किसानों के लिए अपना समर्थन भी दिखाया है। इस  स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू में कहा कि मेरा रोटी से नाता है इसलिए मेरा किसानों से भी नाता है। 
अभिनेत्री ने किया ट्वीट…
किसान का समर्थन करते हुए स्वरा भास्कर ने अपने ट्वीट में लिखा-किसानों का हौसला,उनका दृढ़ निश्चय देखकर बहुत अच्छा लगा। ये दिन काफी शानदार रहा। तस्वीरों में आप देख सकते हैं स्वरा धरना दे रहे किसानों के साथ बैठी नजर आ रही हैं,साथ ही वह उनसे बातचीत भी कर रही हैं। 

वैसे तो अभिनेत्री का इस प्रदर्शन में शामिल होना कोई हैरान नहीं करता। दरअसल सिंघू बॉर्डर पर पहुंचने से पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम अपना समर्थन जाहिर किया था। इस दौरान उन्होंने हर एक शख्स के खिलाफ अपनी आवाज उठाई जो किसानों के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे।
मालूम हो स्वरा भास्कर से पहले गुरदास मान जैसे बड़ स्टार्स भी किसानों के साथ धरने पर बैठ चुके हैं। क्योंकि उन्होंने भी जमीनी स्तर पर किसानों के विरोध का समर्थन किया है। 

Desk Team