शादी के बंधन में बंधे Aditi Rao Hydari और Siddharth, सामने आई पहली तस्वीर

Summary :

Aditi Rao Hydari और सिद्धार्थ काफी टाइम से रिलेशनशिप में हैं. कपल ने मार्च में सगाई की थी और तब से फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे. फाइनली इस जोड़ी ने सीक्रेट शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने अपन इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ संग अपनी शादी की पहली तस्वीरें भी शेयर की हैं. अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ काफी टाइम से रिलेशनशिप में हैं एक्ट्रेस ने अपन इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ संग अपनी शादी की पहली तस्वीरें भी शेयर की अदिति-सिद्धार्थ ने रचाई गुपचुप शादी शादी की तस्वीरों में कपल ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं और…

Aditi Rao Hydari और सिद्धार्थ काफी टाइम से रिलेशनशिप में हैं. कपल ने मार्च में सगाई की थी और तब से फैंस इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे. फाइनली इस जोड़ी ने सीक्रेट शादी कर ली है. एक्ट्रेस ने अपन इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ संग अपनी शादी की पहली तस्वीरें भी शेयर की हैं.

  • अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ काफी टाइम से रिलेशनशिप में हैं
  • एक्ट्रेस ने अपन इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिद्धार्थ संग अपनी शादी की पहली तस्वीरें भी शेयर की

अदिति-सिद्धार्थ ने रचाई गुपचुप शादी

शादी की तस्वीरों में कपल ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं और एक दूसरे में खोए हुए दिख रहे हैं. वहीं शादी की अनाउंसमेंट करते हुए एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग की फोटो शेयर की हैं.  तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा है. अदिति ने लिखा, “आप मेरे सूरज हो, मेरे चंद्रमा और मेरे सभी सितारे हो…”अनंत काल तक पिक्सी सोलमेट्स बने रहने के लिए… हँसने के लिए, कभी बड़े न होने के लिए…अनंत प्यार के लिए, प्रकाश और जादू के लिए, मिसेज एंड मिस्टर अदु-सिद्धू.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

सिद्धार्थ-अदिति राव हैदरी कर रहे थे एक-दूसरे को डेट

आपको बता दें कि सिद्धार्थ और अदिति राव हैदरी लंबे समय से एक-दूसरे के साथ सीक्रेट रिलेशनशिप में थे। दोनों की शादी को लेकर कुछ दिनों पहले अफवाह उड़ी थी, हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कोई रिएक्शन नहीं दिया था। इतना ही नहीं दोनों ने अपने रिलशनशिप को लेकर भी कभी पुष्टि नहीं की थी। लेकिन ताजा रिपोर्ट की मानें तो दोनों ने तेलंगाना के एक मंदिर में गुपचुप शादी कर ली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

सिद्धार्थ-अदिति की शादी की फोटो

बता दें कि दोनों ने तेलंगाना के वानापर्थी जिले के श्रीरंगपुरम में श्री रंगनायकस्वामी मंदिर में शादी की है। कपल की शादी की बात सामने आने के बाद फैन्स उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि दोनों ने 2021 में अजय भूपति द्वारा निर्देशित तेलुगु फिल्म महासमुद्रम में साथ में काम किया था। इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान ही दोनों रिलेशनशिप आए थे। सिद्धार्थ ने अपने करियर में तेलुगु, तमिल, हिंदी फिल्मों में काम किया है। वहीं, अदिति भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, उन्होंने अपने दम पर एक भी हिट फिल्म नहीं दी।

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।