टेलीविजन की दुनिया का सबसे फेमस टीवी शो ये है मोहब्बतें हर किसी का पसंदीदा शो बनता जा रहा है। टीवी उद्योग की सबसे जानी मानी निर्देशक एकता कपूर द्घारा यह शो प्ररसरित किया जा रहा है। यह शो पिछले दो सालों से टीवी पर लगातार प्ररसारित हो रहा है।
स्टार प्लस के शो के जरिए मशहूर चेहरा बनने से एक दशक पहले ही वो कैमरा फ्रेंडली बन चुकी थीं। अब वो एक खूबसूरत लड़की बन चुकी हैं।


अब वह सीरियल में बड़ी रूही का किरदार निभा रहीं हैं। अदिती भाटिया असल जिंदगी में भी बेहद बोल्ड और खूबसूरत दिखाई देती हैं। वह अपने रूही के किरदार के लिए एक दम सटीक हैं और वह इस शो में अपना किरदार बहुत अच्छी तरह से निभा रही हैं।
ये हैं मोहब्बतें की रूही केवल टेलीविजन पर ही नहीं बल्कि कई फिल्मों में और विज्ञापनों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि अदिति कई बड़े अभिनेताओं के साथ फिल्मों में नजर आ चुकीं हैं जैसे शाहिद कपूर और अमृता अरोड़ा की विवाह,इमरान हाशमी की द ट्रेन और शाहिद की चांस पे डांस।
अदिति भाटिया सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं वह हर रोज नई-नई फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर करती हैं। तो आइए देखते हैं इस छोटी सी बच्ची में अब कितना बदलाव आ चुका है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App







