आदित्य नारायण का छलका दर्द- ‘ततड़ ततड़’ गाने के बाद भी नहीं मिला था इंडस्ट्री में काम

Summary :

इसके बारे में बात करते हुए आदित्य नारायण ने बताया, ‘मैंने एक गाना ‘ततड़ ततड़’ गया, जो काफी हिट हुआ। फिल्म से रणवीर सिंह भी स्टार बन गए और मुझे लगा कि जिंदगी आसान हो जाएगी। इस गाने की सफलता के बाद भी मुझे कोई काम नहीं मिला।

फेमस सिंगर उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने यूं तो बचपन से ही अपना सिंगिग करियर शुरू कर दिया था। पर सच्चाई ये ही कि उन्हें रियालिटी शो में होस्ट के तौर पर ही लोग ज्यादा जानते हैं। और शायद यहीं आदित्य नारायण का दर्द है। वह वास्तव में एक सक्सेसफुल सिंगर बनना चाहते थे। राम लीला फिल्म में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के लिए ‘ततड़-ततड़ गाने के बावजूद ‘रणवीर सिंह ‘ के होस्ट को कुछ समय के लिए खाली बैठना पड़ गया था। आदित्य ने अपने इस कठीन समय के बारे में विस्तार से बताया।
आदित्य नारायण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म ‘शापित’ से की थी। हालांकि बहुत कम इस बारे में जानते हैं कि आदित्य नारायण इस फिल्म को करने के लिए इसलिए राजी हुए थे क्योंकि उन्हें फिल्म के सभी गाने गाने ऑफर हुए थे। फिल्म इतनी नहीं चली और आदित्य भी जॉबलेस हो गए। बाद में उन्होंने राम लीला और दिल बेचारा जैसी फिल्मों के लिए भी गाया लेकिन बॉलीवुड में उन्हें लगातार काम नहीं मिला।
 इसके बारे में बात करते हुए आदित्य नारायण ने बताया, ‘मैंने एक गाना ‘ततड़ ततड़’ गया, जो काफी हिट हुआ। फिल्म से रणवीर सिंह भी स्टार बन गए और मुझे लगा कि जिंदगी आसान हो जाएगी। इस गाने की सफलता के बाद भी मुझे कोई काम नहीं मिला। इस तरह मैंने घर बैठे रहने के बजाय फिर से टेलीविजन पर काम करने का फैसला किया। मुझे चैनल पर सुनने के बाद एआर रहमान ने मुझे ‘दिल बेचारा’ में एक गाना ऑफर किया और यहां तक ​​कि विशाल-शेखर ने भी मुझे गाने के लिए कहा।’ 

आदित्य नारायण इस समय इंडियन आइडल 12 को होस्ट कर रहे हैं। इस शो का ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त को होने जा रहा है। शो में मौजूद कंटेस्टेंट्स इंडियन आइडल 12 की ट्रॉफी हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

Desk Team