डेटिंग की खबरों के बीच रूमर्ड BF Aditya Roy Kapur संग फुटबॉल मैच का मजा लेती दिखीं Ananya Panday

Summary :

बीती रात लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना और लुका मोड्रिक की क्रोएशिया के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया। इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए एक्ट्रेस अनन्या पांडे और शनाया कपूर अपनी फैमली के साथ पहुंची। जहां आदित्य रॉय कपूर भी उनके साथ नजर आए।

इन दिनों आम इंसानों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स पर फुटबॉल वर्ल्ड कप का क्रेज देखने को मिल रहा है। कई बॉलीवुड के कई स्टार्स फुटबॉल देखने काफी पसंद करते हैं। ऐसे में बीती रात लियोनल मेसी की टीम अर्जेंटीना और लुका मोड्रिक की क्रोएशिया के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला गया। जिसे देखने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी अपनी फैमली के साथ कतर जा पहुंची। हालांकि इस दौरान अनन्या के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर भी साथ स्पॉट हुए हैं।
दरअसल, अनन्या पांडे को कतर एयरवेज और सरकार द्वारा सेमीफाइनल के मैच देखने के लिए इंवाइट किया गया था। वहीं एक्ट्रेस के पापा चंकी पांडे भी फुटबॉल मैच के जबरदस्त फैन हैं। इस दौरान अनन्या पांडे के साथ चंकी पांडे और उनकी दोस्त शनाया कपूर, संजय कपूर भी मैच देखने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं जिसमें सभी प्लेन के बाहर खड़े पोज देते दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में संजय कपूर, चंकी पांडे, शनाया कपूर, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर से साफ हो गया है कि आदित्य रॉय कपूर अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनन्या पांडे और उनकी फैमली के साथ मैच देखने पहुंचे थे।

अनन्या और आदित्य की यह तस्वीर इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है और इस फोटो के सामने आने के बाद एक बार फिर अनन्या और आदित्य की डेटिंग खबरों को हवा मिल गई है। बता दें कि कॉफी विद करण में अनन्या पांडे ने करण के सवाल के जवाब में आदित्य रॉय कपूर को हॉट कहा था। उसके बाद दोनों ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी एक दूसरे साथ पोज दिए थे। तभी से इनकी डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे जल्द आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में नजर आएंगी। अगले साल ईद के मौके पर 29 जून 2023 को फिल्म थियेटर पर दस्तक देने वाली है। आखिरी बार अनन्या को फिल्म लाइगर में एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Desk Team