इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक कही जाने वाली फिल्म ग़दर 2 थिएटर में जमकर बवाल मचता हुआ दिखाई दिया था। फिल्म रिलीज होते के साथ ही कई फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था। ऐसे में अब ग़दर 2 को लेकर एक बार फिर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही हैं। जहां ग़दर 2 के फैंस को अब इस फिल्म को दोबारा देखने का मौका मिल सकता हैं। जी हां ग़दर 2 थिएटर में धमाल मचाने के बाद जल्द ही ओटीटी प्लेटफार्म पर भी अपनी छाप छोड़ने वाला हैं।
गदर 2 के फैंस लंबे वक्त से फिल्म के ओटीटी रिलीज की राह देख रहे हैं। बीच में मेकर्स ने ये भी कहा था कि गदर 2 की ओटीटी रिलीज में लंबा वक्त लगेगा, क्योंकि फिल्म थिएटर्स में लगातार बनी हुई है। गदर 2 की ओटीटी रिलीज को लेकर अब अपडेट आई है। फिल्म अगले महीने स्ट्रीम होने जा रही है। ओटीटी प्ले के अनुसार, गदर 2 को जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, तारीख की बात करें तो गदर 2 कुछ हफ्तों बाद 6 अक्टूबर 2023 को जी5 पर दस्तक देगी।
बता दे की फिल्म ने थिएटर में 22 साल बाद भी उसी इतिहास को दोहराया हैं। जी हां गदर का पहला पार्ट सुपर-डुपर हिट था। जहां तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में फिल्म ने अपने दूसरे पार्ट में भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी।
गदर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का सफर शानदार रहा है। गदर 2 ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई की। अब तो फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म की टॉप 5 लिस्ट में शामिल हो गई है।
बता दे की गदर 2 की कमाई अभी थमी नहीं हैं। फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने देशभर में लगभग 520 करोड़ का नेट बिजनेस किया। इसी के साथ फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया हैं।


Download Android App
Download iOS App







