बिग बॉस : एजाज खान ने वीडियो शेयर कर पारस को कहा ‘गधा’, हंसकर साथ देती दिखी आकांशा पुरी

Summary :

बिग बॉस के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा इन दिनों घर के अंदर माहिरा शर्मा से करीबी बढ़ा रहे है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पारस की कथित गर्लफ्रेंड आकांशा पुरी इस धोखे के बाद उन्हें छोड़ने के मूड में बिलकुल नहीं है।

बिग बॉस के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा इन दिनों घर के अंदर माहिरा शर्मा से करीबी बढ़ा रहे है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पारस की कथित गर्लफ्रेंड आकांशा पुरी इस धोखे के बाद उन्हें छोड़ने के मूड में बिलकुल नहीं है। 
आकांशा शो के शुरूआती दिनों में पारस का साथ दे रही थी पर जब से पारस ने बिग बॉस के होस्ट सलमान खान से ये कहा कि वो आकांशा को छोड़ना चाहते है, ये रिलेशनशिप खराब हो गया। पारस ने आकांशा के लिए यहां तक कह दिया था कि वो बेवजह उनसे चिपकी हुई है।  
इसके बाद से आकांशा पारस से बेहद नाराज चल रही है और अब बदला लेने के फुल मूड में नजर आ रही है। हाल ही में बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट एजाज खान ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे आकांशा भी नजर आ रही है। वीडियो में एजाज पारस का बुरी तरह मजाक उड़ा रहे है और आकांशा हंसती हुई नजर आ रही है। 
वीडियो में एजाज खान पारस द्वारा माहिरा की वजह से आकांशा जैसी खूबसूरत लड़की को धोखा देने के लिए  ‘गधा’ कहते हुए नजर आ रहे है। एजाज आगे कहते है पारस अपनी इस करतूत के लिए खूब रोयेंगे। ‘पारस के लिए माहिरा ही सही है’ कहकर एजाज अपनी वीडियो खत्म कर देते है। 
बता दें , बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले पारस और आकांशा 3 सालों से रिलेशनशिप में थे।  दोनों ने एक दूसरे के नाम के टैटू भी बनवाये हुए थे। पारस के शो में जाने के बाद से आकांशा ही उनके बैंक एकाउंट्स और उनकी बाकी जरूरतों का ख़याल रख रही थी। 
पारस की माहिरा के साथ बढ़ती नजदीकियों से आकांशा पुरी नाराज हो गयी और जब पारस ने रिलेशनशिप के बारे में बयानबाजी शुरू की तो उनका गुस्सा फुट पड़ा है। अब उन्होंने पारस को छोड़ कर अपने रास्ते अलग कर लिए है। अब देखना होगा की पारस जब बिग बॉस के घर से बाहर आएंगे तब आकांशा उनके साथ किस तरह पेश आती है। 

Ujjwal Jain