प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ दिनों से अपने ग्रैमिस 2020 आउटफिट को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। डीप नेकलाइन के साथ बेहद खूबसूरत गाउन में प्रियंका का बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। कई फैंस ने ग्रैमिस में रेड कार्पेट पर इस तरह बोल्ड आउटफिट कैरी करने के लिए प्रियंका की सराहना की, कुछ ने उन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया।

डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स ने प्रियंका के इस ऑउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीर के साथ कमेंट किया। उनकी टिप्पणी प्रियंका की मां मधु चोपड़ा सहित कई लोगों को अच्छी नहीं लगी और उनपर बॉडी शेमिंग करने का आरोप लगाया गया।

वेंडेल ने प्रियंका की ड्रेस पर कमेंट करते लिखा, “प्रियंका की नेकलाइन एलए से क्यूबा तक जाती है।” सोशल मीडिया पर वेंडल का पोस्ट वायरल होते ही प्रियंका के फैंस ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनानी शुरू कर दी। बाद में वेंडल ने पोस्ट डिलीट कर दी और सफाई में लिखा की उन्होंने बॉडी शमिंग जैसा कुछ नहीं किया है।
अब, प्रियंका की मां , मधु चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा पर वेंडल के कमेंट को लेकर नाराजगी जाहिर की है। मधु चोपड़ा ने ट्वीट किया, “वेंडेल रॉड्रिक्स स्वीकार करने से डरते हैं कि वह प्रियंका को बॉडी शेमिंग कर रहे थे। वो फेक है ! वह अपने पैरों को कवर करता है क्योंकि उसके पास वैरिकाज़ नसें हैं। जब वह झुर्रियों से घिर जाएगा, तो क्या वह अपने हिजाब के साथ खुद को कवर कर लेगा ???? ”
.jpg)
प्रियंका की मां, मधु चोपड़ा के ट्वीट से साफ़ है कि वो वेंडल की सफाई से नाखुश है और उनके कमेंट पर काफी गुस्सा भी है। फैंस ने भी मधु चोपड़ा का साथ देते हुए वेंडल रोड्रिग्स को एक बार फिर निशाने पर लेते हुए फटकार लगाई है।
बता दें, इससे पहले अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने प्रियंका की बॉडी और ड्रेस पर कमेंट करने के लिए वेन्डेल पर लताड़ा। सुचित्रा का कहना है कि प्रियंका जो चाहे पहन सकती है , किसी को उनपर कमेंट करने का कोई हक़ नहीं है । प्रशंसकों को लताड़ने के बाद, वेंडेल ने प्रियंका के बारे में अपना पोस्ट हटा दिया।


Download Android App
Download iOS App
.jpg)




