साउथ वर्सेस बॉलीवुड पर ये क्या बोल गई ऐश्वर्या राय, ‘पोन्नियिन सेल्वन 1’ की रिलीज पर पड़ेगा असर !

Summary :

ऐश्वर्या राय बच्चन जल्द ही अपनी ऑडियंस को एंटरटेन करने के लिए मणिरत्नम की मोस्ट अवेटेड फिल्म पीएस-1 के साथ लौट रही हैं। लेकिन हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने नॉर्थ वर्सेस साउथ सिनेमा के मुद्दे पर खुलकर बात की।

बॉलीवुड एक्ट्रेस
ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म
‘पोन्नियिन सेलवन: I’ को लेकर चर्चा में बनी हुई
हैं। फिल्म 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, ऐसे में स्टार्स
फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। मणिरत्नम द्वारा निर्देशित इस फिल्म में
ऐश्वर्या राय के अलावा
जयराम रवि,
चियान विक्रम और अभिनेत्री तृषा कृष्णन अहम रोल
में हैं। इसी बीच ऐश्वर्या ने साउथ वर्सेज बॉलीवुड फिल्मों के बारे में पूछा गया
तो इस मुद्दे पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी।

Ponniyin Selvan 1 trailer: Aishwarya Rai is surreal, Vikram, Karthi action  stars - Hindustan Times

दरअसल, हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय बच्चन ने साउथ
वर्सेज बॉलीवुड के बीच हो रही तुलना तो सही ठहराया है। ऐश ने कहा कि
‘यह एक बहुत ही अच्छा समय है, जहां हमने एक
एक्टर और सिनेमा को एक टिपिकल तरह से देखना छोड़ दिया है। मुझे लगता है ये अच्छा है
, जहां सभी दीवारें गिर चुकी हैं। लोग सिनेमा को
नेशनली जान पा रहे हैं। खास बात ये है कि वह सिनेमा के हर पार्ट को देखना चाहते
हैं।
‘

Aishwarya Rai reacts to north vs south cinema debate: 'Barriers have gone  down' | Bollywood - Hindustan Times

अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘मुझे लगता है ये बिलकुल सही टाइम है, जहां देशभर में
लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर अपनी पसंद की चीजें देख सकते हैं। इसलिए हमें पारंपरिक
ढंग से सोचने की जगह अब हमें अलग तरीके से सोचना पड़ेगा। कला एक ऐसी चीज है जो
अपनी ऑडियंस ढूंढ ही लेती है
,जो उनकी सराहना करें और वैसा ही एक आर्टिस्ट
करता है। पहले मौके बहुत लिमिटेड हुआ करते थे। लेकिन अब बहुत कुछ बदल गया है और
लोग सिनेमा का मजा ले रहे हैं।
’

Aishwarya Rai as Nandini in Ponniyin Selvan PS1 Movie Poster HD

बता दें कि पिछले
काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर साउथ और बॉलीवुड फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल
रही हैं। जहां साउथ सुपरस्टार यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त
कमाई की। वहीं एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित आरआरआर को भी लोगों दर्शकों ने
उतना ही प्यार दिया था। वहीं आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा और अक्षय कुमार की
रक्षाबंधन को बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई।

Desk Team