बिपाशा बसु जल्द ही माँ बनने वाली है। हाल ही में उनके दूसरे बेबी शावर की तस्वीरें सामने आई थी। जिसमे एक्ट्रेस काफी इमोशनल दिखाई दे रह थी। वही अब बिपाशा ने अपनी प्रेगनेंसी को लेकर कई बड़े खुलासे किये है। एक्ट्रेस ने अब अपनी प्राइवेट लाइफ पर खुलकर बात की है।

फिलहाल तो बिपाशा अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एन्जॉय कर रही हैं, लगातार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लेकिन ये जर्नी इतनी आसान नहीं रही।

आपको बता दे, बिपाशा तैंतालीस की उम्र में मां बनने वाली है। ऐसे में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, इसका खुलासा खुद उन्होंने किया है।
बिपाशा बसु ने बताया कि प्रेग्नेंसी का फर्स्ट ट्राइमेस्टर उनके लिए काफी मुश्किल था। वो पूरे दिन बीमार रहती थीं। उन्होंने कहा- ‘या तो में बेड पर होती थी या फिर टॉयलेट में। मैं मुश्किल से ही कुछ खा पाती थी। मेरा वजन भी बहुत कम होने लगा था।’ बिपाशा ने ये भी बताया कि ‘मेरे लिए कुछ ज्यादा बदलाव नहीं हुए थे, हां चैलेंजिंग जरूर रहा।’

आपको बता दे, बिपाशा और करण ने साल 2016 में शादी की थी। शादी के करीब 8 साल बाद दोनों अब पेरेंट्स बनने वाले हैं। याद दिला दे, बिपाशा और करण ने 16 अगस्त को जॉइंट इंस्टा पोस्ट के जरिए अपनी पहली प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेन्ट की थी। कपल अपने बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।


Download Android App
Download iOS App



