ऐश्वर्या राय बच्चन गोवा में ब्लैक मोनोकिनी पहन अभिषेक संग पूल में मस्ती करते हुए तस्वीरें हुई वायरल

Summary :

हाल ही में एक्टे्रस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना 45 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। बता दें कि इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए ऐश्वर्या राय इस बार

हाल ही में एक्टे्रस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपना 45 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। बता दें कि इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए ऐश्वर्या राय इस बार अपने परिवार के साथ गोवा पहुंची। इस दौरान उनके साथ पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या भी साथ में ही थीं।

https://www.instagram.com/p/BpoJeZxn1eW/?utm_source=ig_embed

ऐश्वर्या ने अपने जन्मदिन सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। अब वह बर्थडे वोकेशन पर गोवा पहुंची हैं। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन की कुछ खास फोटो सामने आई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बेटी आराध्या और कुछ दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल में मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।

ऐश अभिषेक और आराध्या के साथ पूल में मस्ती करती हुई आई नजर

सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में ऐश अभिषेक और आराध्या के साथ पूल में मस्ती करती दिख रही हैं। ऐश की ये तस्वीरें इसलिए खास है क्योंकि ऐश्वर्या लंबे समय बाद स्विमसूट में नजर आई हैं। हालांकि इन तस्वीरों में ऐश्वर्या की फोटो क्लियर नजर नहीं आ रही है। लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि ब्लैक कलर की मोनॉकनी में ऐश्वर्या ही हैं।

ऐश्वर्या के साथ पूल में अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या के साथ दिखाई दे रहे हैं। ऐश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी गोवा की कई तस्वीरें शेयर की हैं। लेकिन ये तस्वीरें स्विमिंग पूल की नहीं है। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिषेक और ऐश्वर्या राय दोनों ही अनुराग कश्यप की गुलाब जामुन की शूटिंग जल्दी ही शुरू करने वाले हैं।

बॉलीवुड के टॉप कपल में शुमार ऐश्वर्या और अभिषेक पूरे 8 साल बाद गुलाब जामुन से बड़े पर्दे पर एक साथ वापसी करने जा रहे हैं। आखिरी बार इन दोनों कपल ने मनी रत्नम की फिल्म रावन में काम किया था। दोनों की रियल लाइफ के अलावा भी रील लाइफ की केमेस्ट्री दर्शकों को बेहद पंसद आई।

https://www.instagram.com/p/BpoJLqdHmR9/?utm_source=ig_embed

Desk Team