मुंबई पुलिस ने लगाई Shahrukh Khan की बर्थडे बैश पर रोग,लाउड साउंड में कर रहे थे पार्टी

Summary :

बॉलीवुड के किंग खान Shahrukh Khan ने अपना 53वां जन्मदिन बहुत ही शानदार से मनाया है। शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी रखी।

बॉलीवुड के किंग खान Shahrukh Khan ने अपना 53वां जन्मदिन बहुत ही शानदार से मनाया है। शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर एक शानदार पार्टी रखी। शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन की पार्टी मुंबई के जाने-माने रेस्टोरेंट में दी थी लेकिन देर रात तक म्यूजिक की तेज आवाज बजने के चलते मुंबई पुलिस ने पार्टी को रुकवा दिया था।

https://www.instagram.com/p/BpsImflj9JB/?utm_source=ig_embed

खबरों की मानें तो शहर में आधी रात में तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर पार्टी करने पर सख्त मनाही है। हालांकि शाहरुख खान की बर्थडे पार्टी रात 3 बजे तक चली है। इस दौरान म्यूजिक काफी तेज आवाज में बज रहा था।

https://www.instagram.com/p/BpsIr_qDiVq/?utm_source=ig_embed

पुलिस ने रुकवा दी Shahrukh Khan की बर्थडे पार्टी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोगों के लिए देर रात एक बजे तक खाना बंद कर दिया गया था। उसके बाद शाहरुख और उनके खास दोस्तों ने पार्टी में एंट्री ली थी। वैसे बता दें कि मुंबई पुलिस के हस्तक्षेप करने से पहले सबकुछ ठीक ही चल रहा था।

लेकिन पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक से यह सब बंद करने को कहा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शाम से पहले शहर के सारे ही रेस्टोरेंट बेद करने का आदेश दे दिया था। लेकिन शाहरुख खान की पार्टी होने के बावजूद भी मुंबई पुलिस एक्शन लेने में पीछे नहीं हटी।

Shahrukh Khan की बर्थडे पार्टी में यह सितारे आए थे

https://www.instagram.com/p/BptHYnNgUs6/?utm_source=ig_embed

खबरों के अनुसार म्यूजिक बंद होने के कुछ ही देर बाद शाहरुख भी रेस्टोरेंट से निकल गए। बता दें कि पार्टी में स्वरा भास्कर, निखिल आडवानी, फिल्म जीरो के डायरेक्टर आनंद एल रॉय, फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अजय-अतुल के साथ-साथ शाहरुख की पूरी फैमिली भी मौजूद थी।

https://www.instagram.com/p/BptAd9mAl83/?utm_source=ig_embed

इससे पहले शाहरुख ने घर पर ही परिवार के साथ अपनी बर्थडे पार्टी इन्जॉय की थी। सोशल मीडिया पर शाहरुख और गौरी की एक तस्वीर भी एक बहुत वायरल हो रही थी जिसमें किंग खान अपनी पत्नी को केक खिला रहे थे।

https://www.instagram.com/p/Bpsx0q1nWoL/?utm_source=ig_embed

आमिर खान ने Shahrukh Khan के साथ यह तस्वीर की पोस्ट

https://twitter.com/aamir_khan/status/1058251632079564800

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान के बर्थडे वाले दिन आमिर खान ने भी शाहरुख के साथ खींची हुई एक तस्वीर अपने ट्विटर पर शेयर की थी। शाहरुख खान ने हर बार की ही तरह इस बार भी अपने बर्थडे पर अपने फैन्स को बड़ा तोहफा पेश किया है।

शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन पर अपनी मच अवेटेड फिल्म जीरो का ट्रेलर लॉन्च किया है। ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया। शाहरुख फिल्म में पहली बार एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में एक बौने का किरदार निभा रहे हैं जिसे दो खूबसूरत लड़कियों से प्यार भी जो जाता है।

Desk Team