साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी और धनुष की पत्नी ऐश्वर्या रजनीकांत बीते कुछ वक़्त से सुर्खियों में बनी हुई है। वही अब ऐश्वर्या रजनीकांत ने कुछ देर पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर बड़ा ऐलान किया है। बता दे, कुछ दिन पहले जब ऐश्वर्या ने एक बड़ा ऐलान किया था तो सब चौक गए थे, क्योकि उन्होंने सबको सोशल मीडिया के ज़रिये धनुष से अलग होना फैसला सुनाया था, लेकिन इस बार कोई घबराने की बात नहीं है। अब ऐश्वर्या ने जो पोस्ट किया है उससे फैंस ज़रूर खुश होने वाले है।

दरअसल, ऐश्वर्या साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर डायरेक्टर और सिंगर हैं। वही अब ऐश्वर्या अपना कमाल दिखाने हिंदी इंडस्ट्री में भी आ रही हैं। जी हां, हिंदी बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐश्वर्या बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाली हैं। वह प्रोड्यूसर मीनू अरोड़ा के साथ फिल्म लेकर आ रही हैं जिसका ना है ‘ओ साथी चल।’ रिपोर्ट के मुताबिक ऐश्वर्या पहली हिंदी फिल्म डायरेक्ट करने वाली हैं जो सच्ची लव स्टोरी पर आधारित है जो कुछ सालों पहले मीडिया में काफी चर्चा में रही है।

फ़िलहाल फिल्म का अभी स्क्रिप्टिंग प्रोसेस चल रहा है और इसके बाद कास्ट फाइनल की जाएगी। बता दें कि ऐश्वर्या कुछ समय पहले कोविड से ठीक हुई थीं और फिर उन्होंने अपने गाने मुसाफिर में काम किया। लेकिन इसके बाद वह कुछ दिनों पहले फिर अस्पताल में भर्ती हुई थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी।

आपको ये भी याद दिला दे, ऐश्वर्या और धनुष ने कुछ समय पहले अपना लंबा रिश्ता तोड़ दिया है। हालांकि दोनों में से किसी ने अलग होने की वजह का अब तक खुलासा नहीं किया है। ऐश्वर्या और धनुष भले ही अलग हो गए हैं, लेकिन दोनों मिलकर बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। धनुष और ऐश्वर्या की पूरी कोशिश है कि दोनोंं बतौर पति-पत्नी भले ही अलग हो गए हों, लेकिन वे बतौर पैरेंट्स साथ ही रहेंगे और बच्चों का पूरा ध्यान रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



