अजय देवगन का दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने, भीड़ से बचने के लिए एक्टर करते दिखे ये काम

Summary :

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भोला’ की शूटिंग में बिजी हैं।हाल ही में अजय ने फिल्म की शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो स्कूटी से भीड़ के बीच में से जाते हुए दिख रहे हैं।

अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में एक्टर की फिल्म दृश्यम 2 रिलीज हुई है जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं कुछ वक्त पहले ही एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ का टीजर आउट हुआ था, जिसने खूब सुर्खिया भी लूटी थी। इन दिनों एक्टर ‘भोला’ की शूटिंग में बिजी है। अजय ने ‘भोला’ की शूटिंग का एक बीटीएस वीडियो फैंस के साथ साझा किया है जिसमें एक्टर के पीछे बेहिसाब भीड़ भागती दिख रही है।
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अपनी शूटिंग का एक वी़डियो पोस्ट किया है। वीडियो में अभिनेता स्कूटी पर एक शख्स को बैठाकर भागते दिख रहे हैं। वहीं काफी संख्या में लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उनका पीछा दौड़ रहे हैं। मगर एक्टर बिना हेलमेट पहने ही भीड़ के बीच में से काफी तेजी से स्कूटी चलाते हुए भागते नजर आ रहे हैं। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। 

अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए अजय ने कैप्शन में लिखा, ‘यह अच्छा है जब भीड़ किसी अच्छे कारण के लिए आपका पीछा करती है। सभी के प्यार के लिए ढेर सारा शुक्रिया।  प्लीज, हमेशा राइड करते समय हेलमेट पहनें। मैं वीडियो में बिना हेलमेट दिख रहा हूं क्योंकि मैं शूटिंग का हिस्सा था।’ वीडियो में नीचे भी लिखा गया कि गाड़ी चलाते हुए हमेशा हेलमेट पहनें। एक्टर की पोस्ट पर उनके चाहने वाले तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
अजय देवगन की पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए एक्टर श्याम माशलकर ने लिखा- अजय सर आप शानदार इंसान हैं..आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। एक फैन ने लिखा-आपके चाहने वाले बहुत हैं ये हल्ला जो हो रहा हैं ये हल्ला नही आपके प्रति प्रेम हैं आपके चाहने वालों का…! दूसरे यूजर ने लिखा- मरने के लिए संघर्ष है या किसी और चीज के लिए हमें तो नहीं लग रहा ये फैन है। एक अन्य यूजर ने कहा- अगर कोई आ गया ना स्कूटी के आगे तो दृश्यम 3 बन जाएगी। 
बता दें कि अजय की फिल्म ‘भोला’ साउथ मूवी ‘कैथी’ का हिन्दी रीमेक है। साउथ फिल्म में कार्थी ने लीड रोल ​प्ले किया था। हिंदी रीमेक में अजय लीड रोल प्ले कर रहे हैं और वे शिवभक्त के तौर पर दिखाई देंगे। वहीं इस फिल्म मेंं अजय के साथ अभिनेत्री तब्बू लीड रोल में नजर आएंगी। हाल ही में तब्बू और अजय को फिल्म दृश्यम 2 में साथ देखा गया था और फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है।

Desk Team