अक्षय कुमार की मां के निधन पर सेलेब्स ने जताया शोक, अजय देवगन से लेकर पूजा भट्ट ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल अक्षय की मां अरुणा भाटिया ने आज यानि 8 सितंबर को आखिरी सांस ली।

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल अक्षय की मां अरुणा भाटिया ने आज यानि 8 सितंबर को आखिरी सांस ली। बीते दिनों अक्षय ने अपनी मां को अस्पताल में भर्ती करवाया था। मां के निधन की जानकारी अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। वहीं उनकी मां के निधन पर बॉलीवुड के कई सितारों ने दुख जाहिर किया है।
 अक्षय कुमार की मां के इस दुनिया से हमेशा के लिए अलविदा कह देने का बाद से अक्षय काफी ज्यादा दुखी है, इस बीच एक्टर ने एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। अपने पोस्ट में अक्षय ने लिखा, ‘वह मेरा सबकुछ थीं….और आज अंदर से मैं बहुत दुखी महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया ने आज सुबह शांति से इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वो मेरे पिता के साथ दूसरी दुनिया में जाकर मिल गईं। मैं और मेरा परिवार जिस मुश्किल वक्त से गुज़रा, उसमें मैं अपकी दुआओं की बहुत इज्ज़त करता हूं। ओम शांति’। 
सेलेब्स ने दी अक्षय की मां को श्रद्धांजलि…
एक्टर की मां के निधन के बाद सोशल मीडिया पर कई स्टार्स ने अरुणा भाटिया को श्रद्धांजलि देते हुए अक्षय कुमार के लिए दुख जताया है। ऐसे में मशहूर अभिनेता अक्षय  अजय देवगन ने ट्विटर पर अक्षय कुमार की मां के लिए दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘डियर अक्की, आपकी मां के निधन पर संवेदना व्यक्त कर रहा हूं। अरूणाजी की आत्मा को शांति मिले। आपको और आपके परिवार के प्रति संवेदना, ओम शांति।’
वहीं अभिनेत्री पूजा भट्ट ने अरुणा भाटिया के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, मेरी गहरी संवेदना!

अभिनेत्री निम्रत कौर ने ट्वीट करके लिखा, आपके गहरे नुकसान के लिए बहुत खेद है। इस गंभीर घड़ी में आपको और पूरे परिवार के लिए गहरी संवेदना और मेरी प्रार्थना है। सतनाम वाहे गुरु।

रेणुका शहाणे ने अक्षय लिए दुख जताते हुए लिखा, इस असहनीय नुकसान के लिए आपको और आपके परिवार के प्रति गहरी संवेदना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। बता दें, इन सभी सितारों के अलावा कई फिल्मी सितारों ने अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया के निधन पर शोक जताया है।

मालूम हो अक्षय कुमार ने अपनी मां के निधन की जानकारी खुद अक्षय ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये दी है। दरअसल अरुणा भाटिया पिछले कुछ दिन से बीमार थीं, और आईसीयू में थीं। 7 सितंबर को अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर मां के लिए एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने बताया था कि अगले कुछ घंटे बहुत नाजुक हैं, और उन्होंने फैंस से दुआओं की अपील की थी।

Desk Team