कॉमेडी के सफल किंग कपिल शर्मा अपने शो द कपिल शर्मा शो को लेकर अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। कपिल कभी अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी अपने शो में आने वाले गेस्ट को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है,जिसमें मशहूर अभिनेता अजय देवगन,कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ को लेकर सवाल किया और जिसका जवाब कपिल शर्मा भी नहीं दे पाए।

क्या है प्रोमो में?
सोशल मीडिया पर जारी किये गए प्रोमो में आप देख सकते हैं कपिल शर्मा, अजय देवगन और अभिषेक बच्चन से सवाल करते है कि, जब फिल्म तानाजी रिलीज हुई थी, तो अजय सर और काजोल साथ में आए थे। फिर अभी हाल ही में रितेश देशमुख जी और जेनेलिया डिसूज़ा तब भी बड़ा मजा आया था। कभी आप (अभिषेक बच्चन) भी और ऐश्वर्या राय साथ में आये तो बड़ा मज़ा आएगा।

तो बस कपिल के इसी सवाल पर अभिषेक कहते है कि, मैंने देखा है कि आप उनके सामने बहुत खिल जाते हो। फिर उसके बाद अजय कपिल से एक सवाल करते हैं कि, एक बात बता तेरे 1000 शो हो गए है तू कभी अपनी बीवी को लाया है? इस सवाल पर कपिल शर्मा कोई भी जवाब नहीं दे पाए।
बताते चले कि कपिल शर्मा अब जल्द ही नेटफ्लिक्स पर भी दस्तक देने वाले हैं। कपिल ने वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ऑस्पीशियस बोलने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर वह बोल नहीं पाते।इसके बाद कपिल को कहा जाता है कि आप हिन्दी में भी कह सकते हैं। फिर कपिल कहते हैं, अगर नेटफ्लिक्स खुद ही देसी है तो हमें क्या जरूरत इंग्लिश में बोलने की यही थी तो मैं आ रहा हूं आपके, टीवी, लैप्टॉप और फोन पर।


Download Android App
Download iOS App



