शादी के बाद अनुष्का और विराट कोहली ने अलग-अलग जगहों पर काफी क्वालिटी टाइम बिताया है। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं। हाल ही में वायरल हुई एक तस्वीर में विराट और अनुष्का अक्षय कुमार के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर साउथ अफ्रीका के केपटाउन की है जहां तीनों एक साथ लंच करने पहुंचे थे। इस फोटो में अनुष्का और अक्षय का चेहरा दिख रहा है लेकिन विराट की तस्वीर साफ नहीं है। पिछले दिनों अक्षय नया साल मनाने के लिए अपने परिवार के साथ केपटाउन गए थे। इससे पहले अनुष्का और विराट के कई और फोटोज भी काफी चर्चा में रहे।
देश की हर छोटी–बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार


Download Android App
Download iOS App



