अक्षय कुमार ने की फिल्म ‘दुर्गावती’ की घोषणा, एक बार फिर इस एक्ट्रेस के साथ जमाएंगे जोड़ी

Summary :

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक है और साल में सबसे ज्यादा फ़िल्में करने का तमगा भी इन्ही के पास है। शनिवार को अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली एक और फिल्म की घोषणा की है।

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से एक है और साल में सबसे ज्यादा फ़िल्में करने का तमगा भी इन्ही के पास है। शनिवार को अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली एक और फिल्म की घोषणा की है। 
जी हां, अक्षय कुमार ने थ्रिलर फिल्म ‘‘दुर्गावती’’ की घोषणा की, जिसकी मुख्य भूमिका में भूमि पेडनेकर को लिया गया है। अक्षय और भूमि दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म की घोषणा की, जिसकी शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी। 

फिल्म का निर्देशन अशोक करेंगे। अक्षय ने ट्वीट किया, ‘दुर्गावती’ की मुख्य भूमिका में भूमि पेडनेकर की घोषणा कर बहुत उत्साहित हूं। इस थ्रिलर फिल्म की शूटिंग जनवरी के मध्य में शुरू हो रही है। आपके प्यार और भाग्य की जरूरत है।’’ 

भूमि ने उनके ऊपर विश्वास जताने के लिए अक्षय कुमार को धन्यवाद दिया। भूमि ने ट्वीट किया, ‘‘मैंने इसकी सूचना देने के लिए बहुत लंबा इंतजार किया है।इसलिए मैं अपनी अगली फिल्म दुर्गावती की घोषणा कर काफी उत्साहित हूं।
इस थ्रिलर फिल्म की शूटिंग जनवरी के मध्य में शुरू हो रही है। मुझ पर लगातार विश्वास जताने के लिए अक्षय कुमार सर को धन्यवाद। मैं फिल्म में काम करने के लिए बहुत उत्साहित हूं।’’ 
भूमि इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। 

Ujjwal Jain