Naagin 7’ में Akshay Kumar की एंट्री से मचा बवाल! ‘महा नाग गुरु’ बनकर बदली पूरी कहानी

Summary :

Akshay Kumar Naagin 7: टीवी का सुपरहिट शो Naagin 7 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन अब शो में बॉलीवुड के खिलाड़ी Akshay Kumar की एंट्री ने इसे और भी बड़ा बना दिया है। हाल ही में सामने आए प्रोमो में अक्षय कुमार ‘महा नाग’ या ‘नाग गुरु’ के रूप में नजर आ रहे हैं, जो कहानी में एक नया फैंटेसी ट्विस्ट लेकर आए हैं। Akshay Kumar Naagin 7: ‘Naagin 7’ में अक्षय कुमार का धमाकेदार कैमियो, ‘महा नाग’ बनकर दिखे नए अवतार में रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका यह कैमियो छोटा जरूर है, लेकिन कहानी पर इसका…

Akshay Kumar Naagin 7: टीवी का सुपरहिट शो Naagin 7 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, लेकिन अब शो में बॉलीवुड के खिलाड़ी Akshay Kumar की एंट्री ने इसे और भी बड़ा बना दिया है। हाल ही में सामने आए प्रोमो में अक्षय कुमार ‘महा नाग’ या ‘नाग गुरु’ के रूप में नजर आ रहे हैं, जो कहानी में एक नया फैंटेसी ट्विस्ट लेकर आए हैं।

Akshay Kumar Naagin 7: ‘Naagin 7’ में अक्षय कुमार का धमाकेदार कैमियो, ‘महा नाग’ बनकर दिखे नए अवतार में

Akshay Kumar Naagin 7
Akshay Kumar Naagin 7 ( Soource : Social Media)

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका यह कैमियो छोटा जरूर है, लेकिन कहानी पर इसका असर काफी बड़ा होगा। अक्षय कुमार शो की मुख्य नागिन (प्रियंका चाहर चौधरी के किरदार) को गाइडेंस देते दिखाई देंगे, जिससे कहानी में नया मोड़ आएगा।

Akshay Kumar Cameo TV: ‘Bhoot Bangla’ प्रमोशन के लिए किया खास प्लान, राजपाल यादव भी देंगे साथ

Akshay Kumar Cameo TV
Akshay Kumar Cameo TV ( Source : Social Media)

दरअसल, अक्षय कुमार का यह कैमियो सिर्फ कहानी के लिए ही नहीं बल्कि उनकी आने वाली फिल्म Bhoot Bangla के प्रमोशन का हिस्सा भी है। इस दौरान उनके साथ कॉमेडी के बादशाह Rajpal Yadav भी नजर आएंगे। दोनों स्टार्स शो के सेट पर स्पॉट किए गए, जहां उन्होंने कास्ट के साथ शूटिंग की। बताया जा रहा है कि यह एपिसोड फैंटेसी और कॉमेडी का जबरदस्त मिक्सचर होगा, जो दर्शकों को कुछ नया एक्सपीरियंस देगा।

Naagin 7 Promo: फैंस हुए एक्साइटेड, सोशल मीडिया पर छाया ‘नाग गुरु’ अवतार

Naagin 7 Promo
Naagin 7 Promo ( Source: Social Media)

जैसे ही अक्षय कुमार के ‘नाग गुरु’ अवतार का प्रोमो सामने आया, सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिला। फैंस इस क्रॉसओवर को ‘ब्लॉकबस्टर मूमेंट’ बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि अक्षय कुमार की एंट्री से शो की गिरती TRP को बड़ा बूस्ट मिल सकता है। वहीं कुछ फैंस इसे “बॉलीवुड, टीवी का परफेक्ट मिक्स” बता रहे हैं।

आने वाले एपिसोड्स में ‘नाग गुरु’ यानी अक्षय कुमार का किरदार कहानी को एक नई दिशा देगा। संभावना है कि वह नागिन को किसी बड़े खतरे से बचाने या उसे नई शक्तियों का ज्ञान देने में मदद करेंगे। इससे शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा और भी बढ़ने वाला है।

Read More: Khans के दौर के बाद नया चैप्टर शुरू! Ranveer Singh ने बदला Bollywood का ट्रेंड….

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।