अक्षय कुमार ने साइन की बिग बजट साई-फाई एंटरटेनर, निभाएंगे डबल रोल !!

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंग साई-फाई एंटरटेनर में दर्शकों को जबरदस्त वीएफएक्स वर्क देखने को मिलेगा, जिसके लिए डायरेक्टर जगन शक्ति खास तैयारी कर रहे हैं।

अक्षय कुमार इंडस्ट्री के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं, जो इस कोशिश में लगे रहते हैं कि उनके दर्शकों को हर बार कुछ नया मिले।  एक समय था तब फिल्म क्रिटीक्स उनकी एक्टिंग की आलोचना करते थे और आज वही अक्षय कुमार अलग-अलग तरह की फिल्में साइन कर रहे हैं, जिनमें कॉमेडी, सोशल ड्रामा और साइंस फिक्शन शामिल हैं। 
अक्षय कुमार ने ‘मिशन मंगल’ डायरेक्टर जगन शक्ति  के साथ एक बिग बजट साई-फाई एंटरटेनर साइन की है।  ताजा रिपोर्ट में बताया गया है की , ‘मिशन मंगल जैसी सफल फिल्म देने के बाद जगन शक्ति के लिए अक्षय कुमार के साथ अपनी अगली फिल्म करना उतना मुश्किल नहीं था। जगन शक्ति और अक्षय कुमार के बीच अच्छा प्रोफेशनल रिश्ता है और इसीलिए दोनों ने एक नई फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। 
अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म का टाइटल अभी तक साफ नहीं है लेकिन इतना पक्का है कि यह एक मसालेदार साइंस फिक्शन होगी। फिल्म में शानदार वीएफएक्स वर्क होगा। सूत्र ने यह जानकारी भी दी है कि फिल्म में अक्षय कुमार डबल रोल निभाते दिखेंगे, यह दोनों ही किरदार काफी अलग होंगे। अक्षय कुमार इन किरदारों के लिए खास तैयारी भी करेंगे ताकि दर्शकों को डबल मजा आए।

Desk Team