हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो, भारती संग रोमांटिक अंदाज़ में आए नज़र

Summary :

हाल ही में भारती और हर्ष ने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस दौरान हर्ष ने भारती के साथ एक प्यारा- सा वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें पहले वो भारती को किस करते हैं और फिर भारती, हर्ष को किस करती हैं।

टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया कई दिनों से सोशल मीडिया सेंसेशन बने हुए है। उन पर हुए ड्रग केस के बाद वो अपने काम से कम और अपने ऊपर लगे इलज़ाम की वजह से ज़्यादा सुर्खियों में है। इसी बीच अब एक बार फिर ये दोनों सोशल मीडिया पर हॉट टॉपिक बन गए है। इस बार इन दोनों को लाइमलाइट मिलने का रीज़न कोई कंट्रोवर्सी नहीं बल्कि इन्ही का एक वीडियो है। 
दरअसल, हाल ही में भारती और हर्ष ने अपनी तीसरी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस दौरान हर्ष ने भारती के साथ एक प्यारा- सा वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें पहले वो भारती को किस करते हैं और फिर भारती, हर्ष को किस करती हैं। इस दौरान दोनों व्हाइट कलर के आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। भारती ने व्हाइट कलर का लहंगा पहना है और हर्ष ने व्हाइट शर्ट।
इस वीडियो को शेयर करते हुए हर्ष ने लिखा, ‘कुछ नहीं बस प्यार’। जिसके जवाब में भारती ने इस पोस्ट पर कमेंट किया, ‘मुझे तो शर्म आ गई दोस्तों।’ अब इन दोनों के बीच का प्यार देखकर इनके फैंस और इनके दोस्त कमैंट्स में खूब प्यार बरसा रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 

Desk Team