बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को हाल ही में ‘दोस्ताना 2’ से बाहर का रास्ता दिखाया गया था। कार्तिक के फिल्म से बाहर होने के बाद से मेकर्स फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में खबर आ रही है कि फिल्म में कार्तिक की जगह करण जौहर अब अक्षय कुमार को लेने जा रहे हैं।

अब फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। खबर है धर्मा प्रोडक्शंस की ‘केसरी’ और ‘गुड न्यूज’ के बाद अब उन्होंने करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ के लिए भी हां कर दी है।

अब अगर आप सोच रहे है कि जल्द फिल्म पर्दे पर आप देख सकेंगे तो आपके लिए ये जानना जरूरी है, कि फिल्म के लिए अभी आपको इंतजार करना होगा। खबर के मुताबिक, एक्टर ने फिल्म के लिए हां कह दिया है और फिल्म की शूटिंग के लिए अगले साल यानी साल 2022 का समय दिया है। हालांकि फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस बात की घोषणा नहीं हुई है कि वाकई अक्षय को फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है या फिर नहीं।

आपको बता दें कि अक्षय कुमार और करण जौहर के आपसी रिश्ते काफी अच्छे हैं। इससे पहले अक्षय केसरी और गुड न्यूज में धर्मा प्रोडक्शंस के साथ काम कर चुके हैं। दोनों ही फिल्में पर्दे पर सुपरहिट हुई थीं, ऐसे में रिपोर्ट के अनुसार अक्षय ने इस प्रोजेक्ट के लिए हां कह दी है और अगले साल फिल्म की शूटिंग कर सकते हैं। हालांकि इन दिनों एक्टर अपने बाकी प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं, इसी वजह से वह इस फिल्म की शूटिंग 2022 में शुरू कर सकते हैं।

इससे पहले खबर आई थी कि कार्तिक के बाहर होने के बाद करण ने अक्षय से ही फिल्म करने के लिए रिक्वेस्ट की है। खबरों में आया था कि करण जौहर ने अक्षय से इस फिल्म को ज़ॉइन करने के लिए रिक्वेस्ट किया है, जिसकी शूटिंग पर ऑलरेडी काफी पैसे खर्च हो चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



