Akshay Kumar की भांजी जल्द ही करेंगी Bollywood में डेब्यू, जानें किस एक्टर संग शेयर करेंगी Screen

Summary :

अक्षय कुमार की भांजी सिमर का बॉलीवुड डेब्यू, जानें फिल्म की कहानी

अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा फिल्म ‘इक्कीस’ से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। यह फिल्म भारतीय सेना के अफसर अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्हें परम वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं और इसे 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज किया जाएगा।

बॉलीवुड में नए चेहरों की एंट्री को लेकर चर्चाएं हमेशा बनी रहती हैं और अब एक और फ्रेश जोड़ी दर्शकों को बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। बात हो रही है अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया की, जो जल्द ही अपनी पहली फिल्म ‘इक्कीस’ के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने जा रही हैं।

Film Ikkis

क्या होगी फिल्म की कहानी

लंबे समय से चर्चा में रही इस फिल्म की अब ऑफिशियल रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म ‘इक्कीस’ 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म भारतीय सेना के बहादुर अफसर सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है, जिन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में अपने साहस और बलिदान का परिचय दिया था।

Film Ikkis

परम वीर चक्र से नवाजा गया

फिल्म की कहानी सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर आधारित है, जिन्हें भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परम वीर चक्र से नवाजा गया था। महज 21 साल की उम्र में देश के लिए जान न्यौछावर करने वाले अरुण खेत्रपाल भारत के सबसे युवा परम वीर चक्र विजेताओं में गिने जाते हैं। ‘इक्कीस’ इसी वीरता और प्रेरणा से भरी गाथा को पर्दे पर उतारेगी।

Film Ikkis

फिल्म का निर्देशन किया है मशहूर फिल्ममेकर श्रीराम राघवन ने, जो ‘अंधाधुन’, ‘बदलापुर’, और ‘जॉनी गद्दार’ जैसी क्राइम थ्रिलर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले किया गया है, जो अपने कंटेंट-ड्रिवन सिनेमा के लिए पॉपुलर है।

फैंस हुए एक्साइटेड

इस फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में नजर आएंगे और एक बहादुर सैनिक की भूमिका निभाएंगे। अगस्त्य इससे पहले जोया अख्तर की फिल्म ‘द आर्चीज’ से डिजिटल डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन ‘इक्कीस’ उनकी पहली थिएट्रिकल रिलीज होगी। वहीं, सिमर भाटिया इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू करेंगी।

Film Ikkis

धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत जैसे दमदार कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा हैं, जो कहानी को डेप्थ और इमोशनल टच देने का काम करेंगे। फैंस पहले ही फिल्म की स्टारकास्ट और कंटेंट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Film Ikkis

कौन है सिमर भाटिया

अगस्त्य और सिमर की जोड़ी पहली बार साथ में बड़े पर्दे पर नजर आएगी और यह देखना दिलचस्प होगा कि दोनों युवा कलाकार इस डेप्थ और इंस्पिरेशनल टॉपिक को किस तरह निभाते हैं। सोशल मीडिया पर सिमर भाटिया पहले से ही अपने ग्लैमर और स्टाइल को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब देखना यह होगा कि क्या यह फ्रेश जोड़ी दर्शकों के दिलों में जगह बना पाएगी और क्या ‘इक्कीस’ दर्शकों को एक अच्छी कहानी देने में सफल रहेगी।

Yashika Jandwani