बॉलीवुड सितारे आये दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते है और लोगों की दिलचस्पी जितनी इन्हे परदे पर देखने की होती है उतनी की इनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने की भी चाहत सब रखते है। अक्षय कुमार की भी लम्बी फैन फॉलोविंग है और इनकी एक खबर इन दिनों वायरल हो रही है।
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय सबसे कामयाब अभिनेताओं की लिस्ट में आते है जिन्होंने परदे पर हर तरह के किरदार बखूबी निभाएं है। अपनी एक्टिंग के साथ साथ देश के लिए दरियादिली की भावना से लाखों – करोड़ों लोगों के दिल में इन्होने जगह बनायीं है।
अक्षय की पत्नी ट्विंकल और उनके बच्चों के बारे में आपने काफी सुना होगा पर उनके परिवार के बाकी सदस्यों के बारे में लोग ज्यादा जानते नहीं है। अक्षय के पिता हरि ओम भाटिया एक मिलिट्री ऑफिसर थे वहीं उनकी माता अरुणा भाटिया एक हाउसवाइफ हैं। साथ ही अक्षय की एक बहन है अलका भाटिया।
ये वायरल खबर अक्षय कुमार की बहन अलका भाटिया से जुडी है। अक्षय की खूबसूरत बहन अलका भाटिया ने साल 2012 में व्यवसायी सुरेंद्र हीरानंदानी से शादी की जो उनसे उम्र में करीब 15 साल बड़े हैं। अक्षय कुमार की एकलौती बहन होने के बावजूद उन्होंने ऐसा पति चुना जो ना सिर्फ उनसे काफी बड़ा है बल्कि तलाक शुदा भी।
अब इसी बात की चर्चा है आखिर ऐसी क्या बात थी जो अलका को इस तरह शादी करनी पड़ी। शादी के दौरान भी कई तरह के सवाल उठे थे जिनपर अक्षय कुमार ने ज्यादा प्रतिक्रिया नहीं दी थी।
दरअसल सुरेश सुरेंद्र हीरानंदानी पहले से शादीशुदा थे और साल 2011 में वह अपनी पहली पत्नी के साथ किन्ही कारणों से अलग हो गए थे। अक्षय की बहन अलका सुरेंद्र हीरानंदानी से बेहद प्यार करती थी और उन्होंने ही इस शादी के लिए अपने परिवार पर दबाव बनाया।
पहले अक्षय इस शादी के खिलाफ थे पर बहन की जिद के आखिर उनके और उनके परिवार को झुकना पड़ा। परिवार के राजी होने पर धूमधाम से अलका भाटिया की शादी सुरेंद्र हीरानंदानी के साथ हो गयी। आपको बता दें कि इस समय अलका के पति सुरेंद्र हीरानंदानी की उम्र 64 साल है।


Download Android App
Download iOS App









