शादी के बाद Alia Bhatt संग Ranbir Kapoor ने कुछ इस अंदाज में किया नए साल का वेलकम

Summary :

आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट ने शनिवार की रात रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और दोस्तों के साथ वास्तु, रणबीर और आलिया के मुंबई वाले घर में एक हाउस पार्टी के लिए अपना बेस्ट सिल्क स्लीपवियर पहना। इनकी फोटोज काफी खूबसूरत हैं।

बॉलीवुड के क्यूट कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीती रात अपने करीबी दोस्तों और खास लोगों के लिए न्यू पार्टी होस्ट की। आलिया और रणबीर ने अपने घर वास्तु में हाउस पार्टी रखी थी। शादी और बेटी राहा के साथ आलिया और रणबीर का ये पहला न्यू ईयर है। आलिया और रणबीर की इस लेट नाइट पजामा पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस पार्टी की तस्वीरें शेयर की है जिसमें आलिया और उनकी बहन शाहीन भट्ट दोनों सिल्क पजामा पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं रणबीर और बाकि सभी गेस्ट ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट पहने दिख रहे हैं। आलिया ने इंस्टाग्राम पर तीन फोटो शेयर की है। जिसमें एक फोटो में सभी लोग बालकनी बैठे हंसी मजाक करते दिख रहे हैं।
रणबीर और आलिया की नए साल की पार्टी में एक्टर आदित्य रॉय कपूर, फिल्ममेकर रोहित धवन और पत्नी जाह्नवी धवन भी शामिल हुए। हाउस पार्टी की तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी न्यू न्यू… मेरे सबसे प्यारे लोगों के साथ।’ एक फोटो में आलिया अपने हाथों से दिल बनाते हुए और बालकनी में मोमबत्ती और रोशनी की सजावट के सामने बैठकर मुस्कुराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं।

पिंक हार्ट के साथ एक प्रिंटेड काला पायजामा सेट में अदाकारा काफी क्यूट और प्यारी लग रही हैं। इसके साथ आलिया ने हंसते हुए और हाथों से मुंह ढके हुए अपनी एक और फोटो शेयर की। आलिया ने एक ग्रुप फोटो में भी साझा की है, जिसमें उनके आगे रखे टेबल पर बहुत सारे ड्रिंक्स और स्नैक्स नजर आ रहे हैं। इस कैंडिड फोटो में आलिया, रणबीर, रोहित और जाह्नवी अपनी हंसी नहीं रोक पाए क्योंकि आदित्य रॉय कपूर और शाहीन उन्हें देख रहे थे।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म एनिमल में नजर आने वाले हैं जिसका फर्स्ट लुक आउट हो चुका है। इस फिल्म में रणबीर के साथ रश्मिका  मंदाना लीड रोल में हैं। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म आलिया और रणवीर सिंह की जोड़ी नजर आएगी।

Desk Team