बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट मुफट तरीके से बोलने के लिए आए दिन चर्चा में छाई रहती हैं। आलिया की इन सारी बातों के चलते अक्सर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया जाता है। लेकिन अबकी बार फिर से आलिया के साथ वो ही हुआ जो हमेशा होता है। जी हां क्योंकि इस बार भी स्टेज पर बोलते-बोलते आलिया की जुबान फिसल गई।

हाल ही में जियो मामी फिल्म फेस्टिवल 2019 में करीना कपूर और आलिया भट्ट ने स्पेशल सेगमेंट में करण जौहर से कई सारे मुद्दों पर बातचीत करी है। इवेंट के बीच आलिया और करीना ने एक-दूसरे की तारीफ भी की। लेकिन इस बीच एक मौका ऐसा आया जब बातों-बातों में आलिया के मुंह से गाली निकल गई।

दरअसल होता कुछ यूं हैं करीना के गॉर्जियस लुक्स की तारीफ करते समय आलिया के मुंह से गाली निकल जाती है। जिसके बाद आलिया चुप हो जाती है और अपने मुंह पर हाथ रखकर हंसना शुरू कर देती है। इस दौरान करण जौहर और करीना कपूर भी हंस पड़ते हैं। वहीं करीना कहती है ये सब क्या हो रहा है। मजाक-मजाक में करण कहते हैं मैंने तुम्हें यही परवरिश दी है। आलिया कहती है जब आप इमोशन में बह जाते हैं हो तो अक्सर ऐसा हो जाता है।
वैसे आलिया अपने बचाब के लिए यह भी कह देती है कि प्लीज ये फुटेज कहीं डालना मत क्योंकि मुझे ट्रोलिंग से डर लगता है और मैं हमेशा ट्रोल हो जाती हूं। मैं नॉर्मल हूं कभी-कभी कुछ बुरी आदतें लग जाती हैं।

आलिया भट्ट को जब दी वरुण धवन ने गाली
इतना ही नहीं इवेंट के बीच में करण जौहर को वरुण धवन का फोन आता है। आलिया वरुण का फोन पिक करके कहती है। हम मामी फिल्म फेस्टिवल में हैं आप स्पीकर पर हो तो कुछ समझदारी वाली बात कहो,मगर वरुण आलिया की बात पर भरोसा नहीं करता और वो मजाक में गाली दे देता है।

इसके बाद आलिया फोन को स्पीकर से हटाकर वरुण से कहती है कि हम सच में मामी फेस्टिवल में है। इस पूरे वाकये पर करीना चुटकी लेते हुए कहती है आप देख सकते हैं ये आजकल की जेनरेशन के स्टार्स।



Download Android App
Download iOS App



