आलिया भट्ट ने लेटेस्ट पोस्ट में खुलेआम रणबीर कपूर को बताया अपना बॉयफ्रेंड, शेयर की क्यूट तस्वीरें

Summary :

बॉलीवुड का स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। वहीं पिछले कुछ वक्त से दोनों की शादी की खबरें सामने आ चुकीं हैं और दोनों साथ में कई बार स्पॉट हुए हैं। बावजूद इन सब बातों के आज तक दोनों में से किसी ने भी अपने प्यार के रिश्ते को सबके सामने स्वीकार नहीं किया है।

बॉलीवुड का स्टार कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। वहीं पिछले कुछ वक्त से दोनों की शादी की खबरें सामने आ चुकीं हैं और दोनों साथ में कई बार स्पॉट हुए हैं। बावजूद इन सब बातों के आज तक दोनों में से किसी ने भी अपने प्यार के रिश्ते को  सबके सामने स्वीकार नहीं किया है। 
वहीं न्यू ईयर सेलिब्रेट के लिए ये कपल साथ में अफ्रीका पहुंचे थे। जहां दोनों ने खूब मस्ती की और साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया। वहीं इस बीच आलिया ने आज पहली बार अपने बॉयफ्रेंड का जिक्र करते हुए खास तस्वीरों के साथ एक राज खोला है।   
आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी नई तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इस बीच अब आलिया ने अपनी कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। जिन्हें उनके चाहने वाले भी काफी पसंद कर रहे हैं।    
दरअसल, अपनी इन नई तस्वीरों में आलिया ने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की फोटोग्राफी की भी झलक दिखाई है। खास बात अपनी इस लेटेस्ट पोस्ट में आलिया ने पहली बार बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का नाम बताकर लिखा, अपने बॉयफ्रेंड की फोटोग्राफी स्किल्स को आजमाते हुए।    

आलिया भट्ट ने इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वैसे ये पहला मौका है जब आलिया ने सोशल मीडिया पर खुलेआम रणबीर को इस तरह बॉयफ्रेंड कहा है। इन फोटोज में तस्वीरों में आलिया नो-मेकअप लुक में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। वहीं फैंस उनकी तस्वीरों को बहुत पसंद कर रहे है।     
खैर, रणबीर और आलिया का रिश्ता अब किसी से भी छुपा नहीं है। बीते महीनों  दिवाली पर भी रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट ने शानदार तस्वीरें शेयर कर अपने स्ट्रॉन्ग बॉन्ड के बारे में जाहिर किया था।     
रणबीर-आलिया की आगामी फिल्म की बात करें तो ये कपल पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। कपल अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आने वाले हैं। इन दोनों स्टार के अलावा फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय समेत कई स्टार्स नजर आने वाले हैं।    
 

Desk Team