मांग में सिंदूर,गले में मंगलसूत्र पहने आलिया भट्ट की पहली तस्‍वीर आई सामने, गर्लगैंग संग की जमकर मस्ती

Summary :

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने घर वास्तु में शादी की थी। उन्होंने अपने घर की बालकनी में शादी रचाई थी, जहां पर कपल ने अपने पांच साल बिताएं हैं। वहीं साहड़ी के बाद उसी दिन दोनों ने अपने घर पर पोस्ट वेडिंग सेरेमनी रखी थी, जिसकी कुछ अनसीन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

बॉलीवुड का इन दिनों सबसे चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर बीते दिनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस जोड़े ने पांच साल के लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप के बाद 14 अप्रैल को शादी रचाई है। वहीं दोनों की इस सिम्पल और सोभर शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर छाई हुई हैं। खास बात इन फोटोज से नजरें हटा पाना मुश्किल हो रहा है। हाल ही अब आलिया की कुछ पोस्ट वेडिंग तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं, जिसमें आलिया का सुहागन लुक वाकई कमाल का लग रहा है।  
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने घर वास्तु में शादी की थी। उन्होंने अपने घर की बालकनी में शादी रचाई थी, जहां पर कपल ने अपने पांच साल बिताएं हैं। वहीं शादी के बाद उसी दिन दोनों ने अपने घर पर पोस्ट वेडिंग सेरेमनी रखी थी, जिसकी कुछ अनसीन अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर हाल ही में तेजी से वायरल हो रही रणबीर और आलिया की इन पोस्ट वेडिंग पिक्स में नई नवेली दुल्हन ब्राइड्समेड्स के साथ पोज दे रही हैं। जबकि कुछ तस्वीरों में रणबीर कपूर अपनी सालियों संग पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और इस दौरान उन्हें एक कागज पकड़े देखा जा सकता है। जबकि कुछ अन्य तस्वीरों में आलिया अपनी दोस्तों के साथ पोज दे रही हैं।
आलिया भट्ट का ये नई दुल्हन का लुक था, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। आलिया की बाद वाली तस्वीरों में देखा जा सकता है वो लाल रंग के सूट में बेहद क्यूट लग रही हैं। इस दौरान आलिया ने अपने ओवरऑल लुक को बेहद सिम्पल रखा है और अपने  मंगलसूत्र और सिंदूर को फ्लॉन्ट किया था, जिसमें वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं।
 
बता दें, आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने भी मंगलवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी की शादी की कुछ मनमोहक तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें सोनी राजदान अपनी बेटी आलिया और दामाद रणबीर के साथ पोज देते नजर आ रही हैं। 
वहीं आलिया भट्ट के वेडिंग लुक की बात करें तो वह अपनी शादी में बेहद सिम्पल नजर आयीं उन्होंने अपनी शादी में क्रीम कलर की गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाली साड़ी पहनी जिसे उन्होंने डायमंड कट हैवी ज्वेलरी के साथ कम्प्लीट किया। वहीं दूल्हे राजा रणबीर अपनी बीवी साहिबा आलिया के आउटफिट्स के मैचिंग क्रीम कलर की शेरवानी में रॉयल लुक में दिखाई दिए।

Desk Team