कल पुरे देश में वैलेंटाइन की धूम देखने को मिली। जहां हर एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका के साथ अपने प्यार का इजहार किया। ऐसे में बॉलीवुड गलियारों में भी वैलेंटाइन की खूब रौनक देखने को मिली थी। जहां नए-नवेले जोड़े सहित सभी स्टार्स ने बड़े ही खास तरीके से अपना वैलेंटाइन सेलिब्रेट किया हैं। लेकिन इस बीच वैलेंटाइन के मौके पर एक कपल ना जाने क्यों एक दूसरे के साथ नहीं बल्कि अलग-अलग वैलेंटाइन सेलिब्रेट करते हुए दिखाई दिए हैं।

दरअसल ये कपल कोई और नहीं बल्कि बीते साल के सबसे चर्चित कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट हैं। जहां आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर वैलेंटाइन डे के ख़ास मौके पर रणबीर कपूर के साथ बल्कि दूसरे शख्स के साथ सेलिब्रेट करती हुई दिखाई दी। ये तस्वीरें आलिया ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। जहां तस्वीरें में आलिया रणबीर कपूर नहीं बल्कि अपनी बहन के साथ सेल्फी क्लिक कर मस्ती करती हुई दिखाई दे रही हैं।

वही आलिया ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है की- ‘स्किन केयर मेरे वैलेंटाइन वीडियो जल्द ही आउट होने वाली हैं’ तस्वीरों में आलिया भट्ट साटन पिंक टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं तो वहीं, शाहीन जींस के साथ ब्राउन स्वेटशर्ट में पोज देती दिख रही हैं। बता दे की आलिया के इस पोस्ट पर फैंस अब जमकर रियेक्ट करना भी हैं। साथ ही पोस्ट पर अब खूब कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
आलिया भट्ट अभी-अभी मां बनी हैं। जिसके कारन वो अभी फिल्मों से दूर नजर आ रही हैं। वही एक्ट्रेस ने खुद को दोबारा से पहले की तरह फिट और फाइन कर लिया हैं। साथ ही एक्ट्रेस अब जल्द ही अपने वर्क कमिटमेंट पर लौटने भी वाली हैं। जिसके लिए आलिया ने अपनी तैयारी भी पूरी कर ली हैं।

आलिया भट्ट वर्कफ्रंट की करें तो वो अगले साल बैक-टू-बैक कई प्रोजेक्ट में नजर आने वाली हैं। वो जल्द ही करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। इस फैमिली ड्रामा फिल्म में आलिया-रणवीर सिंह के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं।


Download Android App
Download iOS App



